Job 9

fullscreen1 तब अय्यूब ने कहा,

fullscreen2 मैं निश्चय जानता हूं, कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में क्योंकर धमीं ठहर सकता है?

fullscreen3 चाहे वह उस से मुक़द्दमा लड़ना भी चाहे तौभी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा।

fullscreen4 वह बुद्धिमान और अति सामथीं है: उसके विरोध में हठ कर के कौन कभी प्रबल हुआ है?

fullscreen5 वह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट पुलट कर देता है।

fullscreen6 वह पृथ्वी को हिला कर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे कांपने लगते हैं।

fullscreen7 उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;

fullscreen8 वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊंची ऊंची लहरों पर चलता है;

fullscreen9 वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्खिन के नक्षत्रों का बनाने वाला है।

fullscreen10 वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।

fullscreen11 देखो, वह मेरे साम्हने से हो कर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है।

fullscreen12 देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा? कौन उस से कह सकता है कि तू यह क्या करता है?

fullscreen13 ईश्वर अपना क्रोध ठंडा नहीं करता। अभिमानी के सहायकों को उसके पांव तले झुकना पड़ता है।

fullscreen14 फिर मैं क्या हूं, जो उसे उत्तर दूं, और बातें छांट छांटकर उस से विवाद करूं?

fullscreen15 चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर बिनती करता।

fullscreen16 चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तौभी मैं इस बात की प्रतीति न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।

fullscreen17 वह तो आंधी चला कर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरे चोट पर चोट लगाता है।

fullscreen18 वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।

fullscreen19 जो सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है: और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझ से कौन मुक़द्दमा लड़ेगा?

fullscreen20 चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुंह से दोषी ठहरूंगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।

fullscreen21 मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।

1 Then Job answered and said,

2 I know it is so of a truth: but how should man be just with God?

3 If he will contend with him, he cannot answer him one of a thousand.

4 He is wise in heart, and mighty in strength: who hath hardened himself against him, and hath prospered?

5 Which removeth the mountains, and they know not: which overturneth them in his anger.

6 Which shaketh the earth out of her place, and the pillars thereof tremble.

7 Which commandeth the sun, and it riseth not; and sealeth up the stars.

8 Which alone spreadeth out the heavens, and treadeth upon the waves of the sea.

9 Which maketh Arcturus, Orion, and Pleiades, and the chambers of the south.

10 Which doeth great things past finding out; yea, and wonders without number.

11 Lo, he goeth by me, and I see him not: he passeth on also, but I perceive him not.

12 Behold, he taketh away, who can hinder him? who will say unto him, What doest thou?

13 If God will not withdraw his anger, the proud helpers do stoop under him.

14 How much less shall I answer him, and choose out my words to reason with him?

15 Whom, though I were righteous, yet would I not answer, but I would make supplication to my judge.

16 If I had called, and he had answered me; yet would I not believe that he had hearkened unto my voice.

17 For he breaketh me with a tempest, and multiplieth my wounds without cause.

18 He will not suffer me to take my breath, but filleth me with bitterness.

19 If I speak of strength, lo, he is strong: and if of judgment, who shall set me a time to plead?

20 If I justify myself, mine own mouth shall condemn me: if I say, I am perfect, it shall also prove me perverse.

21 Though I were perfect, yet would I not know my soul: I would despise my life.

Job 9 in Tamil and English

1 तब अय्यूब ने कहा,
Then Job answered and said,

2 मैं निश्चय जानता हूं, कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में क्योंकर धमीं ठहर सकता है?
I know it is so of a truth: but how should man be just with God?

3 चाहे वह उस से मुक़द्दमा लड़ना भी चाहे तौभी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा।
If he will contend with him, he cannot answer him one of a thousand.

4 वह बुद्धिमान और अति सामथीं है: उसके विरोध में हठ कर के कौन कभी प्रबल हुआ है?
He is wise in heart, and mighty in strength: who hath hardened himself against him, and hath prospered?

5 वह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट पुलट कर देता है।
Which removeth the mountains, and they know not: which overturneth them in his anger.

6 वह पृथ्वी को हिला कर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे कांपने लगते हैं।
Which shaketh the earth out of her place, and the pillars thereof tremble.

7 उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;
Which commandeth the sun, and it riseth not; and sealeth up the stars.

8 वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊंची ऊंची लहरों पर चलता है;
Which alone spreadeth out the heavens, and treadeth upon the waves of the sea.

9 वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्खिन के नक्षत्रों का बनाने वाला है।
Which maketh Arcturus, Orion, and Pleiades, and the chambers of the south.

10 वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।
Which doeth great things past finding out; yea, and wonders without number.

11 देखो, वह मेरे साम्हने से हो कर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है।
Lo, he goeth by me, and I see him not: he passeth on also, but I perceive him not.

12 देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा? कौन उस से कह सकता है कि तू यह क्या करता है?
Behold, he taketh away, who can hinder him? who will say unto him, What doest thou?

13 ईश्वर अपना क्रोध ठंडा नहीं करता। अभिमानी के सहायकों को उसके पांव तले झुकना पड़ता है।
If God will not withdraw his anger, the proud helpers do stoop under him.

14 फिर मैं क्या हूं, जो उसे उत्तर दूं, और बातें छांट छांटकर उस से विवाद करूं?
How much less shall I answer him, and choose out my words to reason with him?

15 चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर बिनती करता।
Whom, though I were righteous, yet would I not answer, but I would make supplication to my judge.

16 चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तौभी मैं इस बात की प्रतीति न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।
If I had called, and he had answered me; yet would I not believe that he had hearkened unto my voice.

17 वह तो आंधी चला कर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरे चोट पर चोट लगाता है।
For he breaketh me with a tempest, and multiplieth my wounds without cause.

18 वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।
He will not suffer me to take my breath, but filleth me with bitterness.

19 जो सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है: और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझ से कौन मुक़द्दमा लड़ेगा?
If I speak of strength, lo, he is strong: and if of judgment, who shall set me a time to plead?

20 चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुंह से दोषी ठहरूंगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।
If I justify myself, mine own mouth shall condemn me: if I say, I am perfect, it shall also prove me perverse.

21 मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।
Though I were perfect, yet would I not know my soul: I would despise my life.