Psalm 9 - YLT (Hindi)
1 To the Overseer, `On the Death of Labben.' -- A Psalm of David. I confess, O Jehovah, with all my heart, I recount all Thy wonders,हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं तेरे सब आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा।
2 I rejoice and exult in Thee, I praise Thy Name, O Most High.मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊंगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊंगा॥
3 In mine enemies turning backward, they stumble and perish from Thy face.जब मेरे शत्रु पीछे हटते हैं, तो वे तेरे साम्हने से ठोकर खाकर नाश होते हैं।
4 For Thou hast done my judgment and my right. Thou hast sat on a throne, A judge of righteousness.क्योंकि तू ने मेरा न्याय और मुकद्दमा चुकाया है; तू ने सिंहासन पर विराजमान होकर धर्म से न्याय किया।
5 Thou hast rebuked nations, Thou hast destroyed the wicked, Their name Thou hast blotted out to the age and for ever.तू ने अन्यजातियों को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तू ने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।
6 O thou Enemy, Finished have been destructions for ever, As to cities thou hast plucked up, Perished hath their memorial with them.शत्रु जो है, वह मर गए, वे अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; और जिन नगरों को तू ने ढा दिया, उनका नाम वा निशान भी मिट गया है।
7 And Jehovah to the age abideth, He is preparing for judgment His throne.परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है;
8 And He judgeth the world in righteousness, He judgeth the peoples in uprightness.और वह आप ही जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा॥
9 And Jehovah is a tower for the bruised, A tower for times of adversity.यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊंचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊंचा गढ़ ठहरेगा।
10 They trust in Thee who do know Thy name, For Thou hast not forsaken Those seeking Thee, O Jehovah.और तेरे नाम के जानने वाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया॥
11 Sing ye praise to Jehovah, inhabiting Zion, Declare ye among the peoples His acts,यहोवा जो सिय्योन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
12 For He who is seeking for blood Them hath remembered, He hath not forgotten the cry of the afflicted.क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उन को स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को नहीं भूलता॥
13 Favour me, O Jehovah, See mine affliction by those hating me, Thou who liftest me up from the gates of death,हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर। तू जो मुझे मृत्यु के फाटकों के पास से उठाता है, मेरे दु:ख को देख जो मेरे बैरी मुझे दे रहे हैं;
14 So that I recount all Thy praise, In the gates of the daughter of Zion. I rejoice on Thy salvation.ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूं, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊं॥
15 Sunk have nations in a pit they made, In a net that they hid hath their foot been captured.अन्य जाति वालों ने जो गड़हा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उस में उन्हीं का पांव फंस गया।
16 Jehovah hath been known, Judgment He hath done, By a work of his hands Hath the wicked been snared. Meditation. Selah.यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फंस जाता है।
17 The wicked do turn back to Sheol, All nations forgetting God.दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, तथा वे सब जातियां भी जा परमेश्वर को भूल जाती है।
18 For not for ever is the needy forgotten, The hope of the humble lost to the age.क्योंकि दरिद्र लोग अनन्तकाल तक बिसरे हुए न रहेंगे, और न तो नम्र लोगों की आशा सर्वदा के लिये नाश होगी।
19 Rise, O Jehovah, let not man be strong, Let nations be judged before Thy face.उठ, हे परमेश्वर, मनुष्य प्रबल न होने पाए! जातियों का न्याय तेरे सम्मुख किया जाए।
20 Appoint, O Jehovah, a director to them, Let nations know they `are' men! Selah.हे परमेश्वर, उन को भय दिला! जातियां अपने को मनुष्य मात्र ही जानें।
Hindi Bible