Psalm 9 - WEB (Hindi)
1 > I will give thanks to Yahweh with my whole heart. I will tell of all your marvelous works.हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं तेरे सब आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा।
2 I will be glad and rejoice in you. I will sing praise to your name, O Most High.मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊंगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊंगा॥
3 When my enemies turn back, They stumble and perish in your presence.जब मेरे शत्रु पीछे हटते हैं, तो वे तेरे साम्हने से ठोकर खाकर नाश होते हैं।
4 For you have maintained my just cause. You sit on the throne judging righteously.क्योंकि तू ने मेरा न्याय और मुकद्दमा चुकाया है; तू ने सिंहासन पर विराजमान होकर धर्म से न्याय किया।
5 You have rebuked the nations. You have destroyed the wicked. You have blotted out their name forever and ever.तू ने अन्यजातियों को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तू ने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।
6 The enemy is overtaken by endless ruin. The very memory of the cities which you have overthrown has perished.शत्रु जो है, वह मर गए, वे अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; और जिन नगरों को तू ने ढा दिया, उनका नाम वा निशान भी मिट गया है।
7 But Yahweh reigns forever. He has prepared his throne for judgment.परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है;
8 He will judge the world in righteousness. He will administer judgment to the peoples in uprightness.और वह आप ही जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा॥
9 Yahweh will also be a high tower for the oppressed; A high tower in times of trouble.यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊंचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊंचा गढ़ ठहरेगा।
10 Those who know your name will put their trust in you, For you, Yahweh, have not forsaken those who seek you.और तेरे नाम के जानने वाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया॥
11 Sing praises to Yahweh, who dwells in Zion, And declare among the people what he has done.यहोवा जो सिय्योन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
12 For he who avenges blood remembers them. He doesn't forget the cry of the afflicted.क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उन को स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को नहीं भूलता॥
13 Have mercy on me, Yahweh. See my affliction by those who hate me, And lift me up from the gates of death;हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर। तू जो मुझे मृत्यु के फाटकों के पास से उठाता है, मेरे दु:ख को देख जो मेरे बैरी मुझे दे रहे हैं;
14 That I may show forth all your praise. In the gates of the daughter of Zion, I will rejoice in your salvation.ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूं, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊं॥
15 The nations have sunk down in the pit that they made; In the net which they hid, their own foot is taken.अन्य जाति वालों ने जो गड़हा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उस में उन्हीं का पांव फंस गया।
16 Yahweh has made himself known. He has executed judgment. The wicked is snared by the work of his own hands. Meditation. Selah.यहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फंस जाता है।
17 The wicked shall be turned back to Sheol, Even all the nations that forget God.दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, तथा वे सब जातियां भी जा परमेश्वर को भूल जाती है।
18 For the needy shall not always be forgotten, Nor the hope of the poor perish forever.क्योंकि दरिद्र लोग अनन्तकाल तक बिसरे हुए न रहेंगे, और न तो नम्र लोगों की आशा सर्वदा के लिये नाश होगी।
19 Arise, Yahweh! Don't let man prevail. Let the nations be judged in your sight.उठ, हे परमेश्वर, मनुष्य प्रबल न होने पाए! जातियों का न्याय तेरे सम्मुख किया जाए।
20 Put them in fear, Yahweh. Let the nations know that they are only men. Selah.हे परमेश्वर, उन को भय दिला! जातियां अपने को मनुष्य मात्र ही जानें।
Hindi Bible