Psalm 9 - ASV (Hindi)
1 I will give thanks unto Jehovah with my whole heart; I will show forth all thy marvellous works.हे यहोवा परमेश्वर मैं अपने पूर्ण मन से तेरा धन्यवाद करूंगा; मैं तेरे सब आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा।
2 I will be glad and exult in thee; I will sing praise to thy name, O thou Most High.मैं तेरे कारण आनन्दित और प्रफुल्लित होऊंगा, हे परमप्रधान, मैं तेरे नाम का भजन गाऊंगा॥
3 When mine enemies turn back, They stumble and perish at thy presence.जब मेरे शत्रु पीछे हटते हैं, तो वे तेरे साम्हने से ठोकर खाकर नाश होते हैं।
4 For thou hast maintained my right and my cause; Thou sittest in the throne judging righteously.क्योंकि तू ने मेरा न्याय और मुकद्दमा चुकाया है; तू ने सिंहासन पर विराजमान होकर धर्म से न्याय किया।
5 Thou hast rebuked the nations, thou hast destroyed the wicked; Thou hast blotted out their name for ever and ever.तू ने अन्यजातियों को झिड़का और दुष्ट को नाश किया है; तू ने उनका नाम अनन्तकाल के लिये मिटा दिया है।
6 The enemy are come to an end, they are desolate for ever; And the cities which thou hast overthrown, The very remembrance of them is perished.शत्रु जो है, वह मर गए, वे अनन्तकाल के लिये उजड़ गए हैं; और जिन नगरों को तू ने ढा दिया, उनका नाम वा निशान भी मिट गया है।
7 But Jehovah sitteth `as king' for ever: He hath prepared his throne for judgment;परन्तु यहोवा सदैव सिंहासन पर विराजमान है, उसने अपना सिंहासन न्याय के लिये सिद्ध किया है;
8 And he will judge the world in righteousness, He will minister judgment to the peoples in uprightness.और वह आप ही जगत का न्याय धर्म से करेगा, वह देश देश के लोगों का मुकद्दमा खराई से निपटाएगा॥
9 Jehovah also will be a high tower for the oppressed, A high tower in times of trouble;यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊंचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊंचा गढ़ ठहरेगा।
10 And they that know thy name will put their trust in thee; For thou, Jehovah, hast not forsaken them that seek thee.और तेरे नाम के जानने वाले तुझ पर भरोसा रखेंगे, क्योंकि हे यहोवा तू ने अपने खोजियों को त्याग नहीं दिया॥
11 Sing praises to Jehovah, who dwelleth in Zion: Declare among the people his doings.यहोवा जो सिय्योन में विराजमान है, उसका भजन गाओ! जाति जाति के लोगों के बीच में उसके महाकर्मों का प्रचार करो!
12 For he that maketh inquisition for blood remembereth them; He forgetteth not the cry of the poor.क्योंकि खून का पलटा लेनेवाला उन को स्मरण करता है; वह दीन लोगों की दोहाई को नहीं भूलता॥
13 Have mercy upon me, O Jehovah; Behold my affliction `which I suffer' of them that hate me, Thou that liftest me up from the gates of death;हे यहोवा, मुझ पर अनुग्रह कर। तू जो मुझे मृत्यु के फाटकों के पास से उठाता है, मेरे दु:ख को देख जो मेरे बैरी मुझे दे रहे हैं;
14 That I may show forth all thy praise. In the gates of the daughter of Zion I will rejoice in thy salvation.ताकि मैं सिय्योन के फाटकों के पास तेरे सब गुणों का वर्णन करूं, और तेरे किए हुए उद्धार से मगन होऊं॥
15 The nations are sunk down in the pit that they made: In the net which they hid is their own foot taken.अन्य जाति वालों ने जो गड़हा खोदा था, उसी में वे आप गिर पड़े; जो जाल उन्होंने लगाया था, उस में उन्हीं का पांव फंस गया।
16 Jehovah hath made himself known, he hath executed judgment: The wicked is snared in the work of his own hands. Higgaion. Selahयहोवा ने अपने को प्रगट किया, उसने न्याय किया है; दुष्ट अपने किए हुए कामों में फंस जाता है।
17 The wicked shall be turned back unto Sheol, Even all the nations that forget God.दुष्ट अधोलोक में लौट जाएंगे, तथा वे सब जातियां भी जा परमेश्वर को भूल जाती है।
18 For the needy shall not alway be forgotten, Nor the expectation of the poor perish for ever.क्योंकि दरिद्र लोग अनन्तकाल तक बिसरे हुए न रहेंगे, और न तो नम्र लोगों की आशा सर्वदा के लिये नाश होगी।
19 Arise, O Jehovah; let not man prevail: Let the nations be judged in thy sight.उठ, हे परमेश्वर, मनुष्य प्रबल न होने पाए! जातियों का न्याय तेरे सम्मुख किया जाए।
20 Put them in fear, O Jehovah: Let the nations know themselves to be but men. Selahहे परमेश्वर, उन को भय दिला! जातियां अपने को मनुष्य मात्र ही जानें।
Hindi Bible