Proverbs 23:29-34 in Hindi
Proverbs 23:29
कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय हाय? कौन झगड़े रगड़े में फंसता है? कौन बक बक करता है? किस के अकारण घाव होते हैं? किस की आंखें लाल हो जाती हैं?
Proverbs 23:30
उन की जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूंढ़ने को जाते हैं।
Proverbs 23:31
जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उस को न देखना।
Proverbs 23:32
क्योंकि अन्त में वह सर्प की नाईं डसता है, और करैत के समान काटता है।
Proverbs 23:33
तू विचित्र वस्तुएं देखेगा, और उल्टी-सीधी बातें बकता रहेगा।
Proverbs 23:34
और तू समुद्र के बीच लेटने वाले वा मस्तूल के सिरे पर सोने वाले के समान रहेगा।
Hindi Bible