Bible

Psalm 56 - WEB (Hindi)

1 > Be merciful to me, God, for man wants to swallow me up. All day long, he attacks and oppresses me.हे परमेश्वर, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मनुष्य मुझे निगलना चाहते हैं। वे दिन भर लड़कर मुझे सताते हैं।

2 My enemies want to swallow me up all day long, For they are many who fight proudly against me.मेरे द्रोही दिन भर मुझे निगलना चाहते हैं, क्योंकि जो लोग अभिमान करके मुझ से लड़ते हैं वे बहुत हैं।

3 When I am afraid, I will put my trust in you.जिस समय मुझे डर लगेगा, मैं तुझ पर भरोसा रखूंगा।

4 In God, I praise his word. In God, I put my trust. I will not be afraid. What can flesh do to me?परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा, परमेश्वर पर मैं ने भरोसा रखा है, मैं नहीं डरूंगा। कोई प्राणी मेरा क्या कर सकता है?

5 All day long they twist my words. All their thoughts are against me for evil.वे दिन भर मेरे वचनों को, उलटा अर्थ लगा लगाकर मरोड़ते रहते हैं उनकी सारी कल्पनाएं मेरी ही बुराई करने की होती है।

6 They conspire and lurk, Watching my steps, they are eager to take my life.वे सब मिलकर इकट्ठे होते हैं और छिपकर बैठते हैं; वे मेरे कदमों को देखते भालते हैं मानों वे मेरे प्राणों की घात में ताक लगाए बैठें हों।

7 Shall they escape by iniquity? In anger cast down the peoples, God.क्या वे बुराई करके भी बच जाएंगे? हे परमेश्वर, अपने क्रोध से देश देश के लोगों को गिरा दे!

8 You number my wanderings. You put my tears into your bottle. Aren't they in your book?तू मेरे मारे मारे फिरने का हिसाब रखता है; तू मेरे आंसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले! क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?

9 Then my enemies shall turn back in the day that I call. I know this, that God is for me.जब जिस समय मैं पुकारूंगा, उसी समय मेरे शत्रु उलटे फिरेंगे। यह मैं जानता हूं, कि परमेश्वर मेरी ओर है।

10 In God, I will praise his word. In Yahweh, I will praise his word.परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा, यहोवा की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा।

11 I have put my trust in God. I will not be afraid. What can man do to me?मैं ने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?

12 Your vows are on me, God. I will give thank offerings to you.हे परमेश्वर, तेरी मन्नतों का भार मुझ पर बना है; मैं तुझ को धन्यवाद बलि चढ़ाऊंगा।

13 For you have delivered my soul from death, And prevented my feet from falling, That I may walk before God in the light of the living.क्योंकि तू ने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तू ने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, ताकि मैं ईश्वर के साम्हने जीवतों के उजियाले में चलूं फिरूं?

Hindi Bible