Philemon 1 - WEB (Hindi)
1 Paul, a prisoner of Christ Jesus, and Timothy our brother, to Philemon, our beloved fellow worker,पौलुस की ओर से जो मसीह यीशु का कैदी है, और भाई तिमुथियुस की ओर से हमारे प्रिय सहकर्मी फिलेमोन।
2 to the beloved Apphia, to Archippus, our fellow soldier, and to the assembly in your house:और बहिन अफिफया, और हमारे साथी योद्धा अरखिप्पुस और फिलेमोन के घर की कलीसिया के नाम॥
3 Grace to you and peace from God our Father and the Lord Jesus Christ.हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से अनुग्रह और शान्ति तुम्हें मिलती रहे॥
4 I thank my God always, making mention of you in my prayers,मैं तेरे उस प्रेम और विश्वास की चर्चा सुन कर, जो सब पवित्र लोगों के साथ और प्रभु यीशु पर है।
5 hearing of your love, and of the faith which you have toward the Lord Jesus, and toward all the saints;सदा परमेश्वर का धन्यवाद करता हूं; और अपनी प्रार्थनाओं में भी तुझे स्मरण करता हूं।
6 that the fellowship of your faith may become effective, in the knowledge of every good thing which is in us in Christ Jesus.कि तेरा विश्वास में सहभागी होना तुम्हारी सारी भलाई की पहिचान में मसीह के लिये प्रभावशाली हो।
7 For we have much joy and comfort in your love, because the hearts of the saints have been refreshed through you, brother.क्योंकि हे भाई, मुझे तेरे प्रेम से बहुत आनन्द और शान्ति मिली, इसलिये, कि तेरे द्वारा पवित्र लोगों के मन हरे भरे हो गए हैं॥
8 Therefore, though I have all boldness in Christ to command you that which is appropriate,इसलिये यद्यपि मुझे मसीह में बड़ा हियाव तो है, कि जो बात ठीक है, उस की आज्ञा तुझे दूं।
9 yet for love's sake I rather beg, being such a one as Paul, the aged, but also a prisoner of Jesus Christ.तौभी मुझ बूढ़े पौलुस को जो अब मसीह यीशु के लिये कैदी हूं, यह और भी भला जान पड़ा कि प्रेम से बिनती करूं।
10 I beg you for my child, whom I have become the father of in my chains, Onesimus,{Onesimus means "useful."}मैं अपने बच्चे उनेसिमुस के लिये जो मुझ से मेरी कैद में जन्मा है तुझ से बिनती करता हूं।
11 who once was useless to you, but now is useful to you and to me.वह तो पहिले तेरे कुछ काम का न था, पर अब तेरे और मेरे दोनों के बड़े काम का है।
12 I am sending him back. Therefore receive him, that is, my own heart,उसी को अर्थात जो मेरे हृदय का टुकड़ा है, मैं ने उसे तेरे पास लौटा दिया है।
13 whom I desired to keep with me, that on your behalf he might serve me in my chains for the Gospel.उसे मैं अपने ही पास रखना चाहता था कि तेरी ओर से इस कैद में जो सुसमाचार के कारण है, मेरी सेवा करे।
14 But I was willing to do nothing without your consent, that your goodness would not be as of necessity, but of free will.पर मैं ने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा कि तेरी यह कृपा दबाव से नहीं पर आनन्द से हो।
15 For perhaps he was therefore separated from you for a while, that you would have him forever,क्योंकि क्या जाने वह तुझ से कुछ दिन तक के लिये इसी कारण अलग हुआ कि सदैव तेरे निकट रहे।
16 no longer as a slave, but more than a slave, a beloved brother, especially to me, but how much rather to you, both in the flesh and in the Lord.परन्तु अब से दास की नाईं नहीं, वरन दास से भी उत्तम, अर्थात भाई के समान रहे जो शरीर में भी और विशेष कर प्रभु में भी मेरा प्रिय हो।
17 If then you count me a partner, receive him as you would receive me.सो यदि तू मुझे सहभागी समझता है, तो उसे इस प्रकार ग्रहण कर जैसे मुझे।
18 But if he has wronged you at all, or owes you anything, put that to my account.और यदि उस ने तेरी कुछ हानि की है, या उस पर तेरा कुछ आता है, तो मेरे नाम पर लिख ले।
19 I, Paul, write this with my own hand: I will repay it (not to mention to you that you owe to me even your own self besides).मैं पौलुस अपने हाथ से लिखता हूं, कि मैं आप भर दूंगा; और इस के कहने की कुछ आवश्यकता नहीं, कि मेरा कर्ज जो तुझ पर है वह तू ही है।
20 Yes, brother, let me have joy from you in the Lord. Refresh my heart in the Lord.हे भाई यह आनन्द मुझे प्रभु में तेरी ओर से मिले: मसीह में मेरे जी को हरा भरा कर दे।
21 Having confidence in your obedience, I write to you, knowing that you will do even beyond what I say.मैं तेरे आज्ञाकारी होने का भरोसा रखकर, तुझे लिखता हूं और यह जानता हूं, कि जो कुछ मैं कहता हूं, तू उस से कहीं बढ़कर करेगा।
22 Also, prepare a guest room for me, for I hope that through your prayers I will be restored to you.और यह भी, कि मेरे लिये उतरने की जगह तैयार रख; मुझे आशा है, कि तुम्हारी प्रार्थनाओं के द्वारा मैं तुम्हें दे दिया जाऊंगा॥
23 Epaphras, my fellow prisoner in Christ Jesus, greets you,इपफ्रास जो मसीह यीशु में मेरे साथ कैदी है।
24 as do Mark, Aristarchus, Demas, and Luke, my fellow workers.और मरकुस और अरिस्तर्खुस और देमास और लूका जो मेरे सहकर्मी है इन का तुझे नमस्कार॥
25 The grace of our Lord Jesus Christ be with your spirit. Amen.हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा पर होता रहे। आमीन॥
Hindi Bible