Matthew 20:30 और देखो, दो अन्धे, जो सड़कर के किनारे बैठे थे, यह सुनकर कि यीशु जा रहा है, पुकारकर कहने लगे; कि हे प्रभु, दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।
Matthew 20:30 in Other Translations
King James Version (KJV) And, behold, two blind men sitting by the way side, when they heard that Jesus passed by, cried out, saying, Have mercy on us, O Lord, thou son of David.
American Standard Version (ASV) And behold, two blind men sitting by the way side, when they heard that Jesus was passing by, cried out, saying, Lord, have mercy on us, thou son of David.
Bible in Basic English (BBE) And two blind men seated by the wayside, when they had the news that Jesus was going by, gave a loud cry, saying, Lord, Son of David, have mercy on us.
Darby English Bible (DBY) And lo, two blind men, sitting by the wayside, having heard that Jesus was passing by, cried out saying, Have mercy on us, Lord, Son of David.
World English Bible (WEB) Behold, two blind men sitting by the road, when they heard that Jesus was passing by, cried out, "Lord, have mercy on us, you son of David!"
Young's Literal Translation (YLT) and lo, two blind men sitting by the way, having heard that Jesus doth pass by, cried, saying, `Deal kindly with us, sir -- Son of David.'
And,
καὶ
kai
kay
behold,
ἰδού,
idou
ee-THOO
two
δύο
dyo
THYOO-oh
blind men
τυφλοὶ
typhlos
tyoo-FLOSE
sitting
καθήμενοι
kathēmai
KA-thay-may
by
παρὰ
para
pa-RA
the
τὴν
ho
oh
way side,
ὁδόν,
hodos
oh-THOSE
when they heard
ἀκούσαντες
akouō
ah-KOO-oh
that
ὅτι
hoti
OH-tee
Jesus
Ἰησοῦς
iēsous
ee-ay-SOOS
passed by,
παράγει
paragō
pa-RA-goh
cried out,
ἔκραξαν
krazō
KRA-zoh
saying,
λέγοντες,
legō
LAY-goh
Have mercy on
Ἐλέησον
eleeō
ay-lay-A-oh
us,
ἡμᾶς,
hēmas
ay-MAHS
O Lord,
κύριε,
kyrios
KYOO-ree-ose
Son
υἱὸς
huios
yoo-OSE
of David.
Δαβίδ
dabid
tha-VEETH
Read Full Chapter :
Matthew 20
Cross Reference
मत्ती 21:9
और जो भीड़ आगे आगे जाती और पीछे पीछे चली आती थी, पुकार पुकार कर कहती थी, कि दाऊद की सन्तान को होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना।
मत्ती 22:42
कि मसीह के विषय में तुम क्या समझते हो? वह किस का सन्तान है? उन्होंने उस से कहा, दाऊद का।
यशायाह 35:5
तब अन्धों की आंखे खोली जाएंगी और बहिरों के कान भी खोले जाएंगे;
यशायाह 42:16
मैं अन्धों को एक मार्ग से ले चलूंगा जिसे वे नहीं जानते और उन को ऐसे पथों से चलाऊंगा जिन्हें वे नहीं जानते। उनके आगे मैं अन्धियारे को उजियाला करूंगा और टेढ़े मार्गों को सीधा करूंगा। मैं ऐसे ऐसे काम करूंगा और उन को न त्यागूंगा।
यशायाह 42:18
हे बहिरो, सुनो; हे अन्धो, आंख खोलो कि तुम देख सको!
यशायाह 59:10
हम अन्धों के समान भीत टटोलते हैं, हां, हम बिना आंख के लोगों की नाईं टटोलते हैं; हम दिन-दोपहर रात की नाईं ठोकर खाते हैं, हृष्ट-पुष्टों के बीच हम मुर्दों के समान हैं।
यशायाह 61:1
प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिये भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं; कि बंधुओं के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूं;
मत्ती 9:27
जब यीशु वहां से आगे बढ़ा, तो दो अन्धे उसके पीछे यह पुकारते हुए चले, कि हे दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।
मत्ती 12:22
तब लोग एक अन्धे-गूंगे को जिस में दुष्टात्मा थी, उसके पास लाए; और उस ने उसे अच्छा किया; और वह गूंगा बोलने और देखने लगा।
भजन संहिता 146:8
यहोवा अन्धों को आंखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
मत्ती 21:14
और अन्धे और लंगड़े, मन्दिर में उसके पास लाए, और उस ने उन्हें चंगा किया।
मरकुस 10:46
और वे यरीहो में आए, और जब वह और उसके चेले, और एक बड़ी भीड़ यरीहो से निकलती थी, तो तिमाई का पुत्र बरतिमाई एक अन्धा भिखारी सड़क के किनारे बैठा था।
लूका 4:18
कि प्रभु का आत्मा मुझ पर है, इसलिये कि उस ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिये भेजा है, कि बन्धुओं को छुटकारे का और अन्धों को दृष्टि पाने का सुसमाचार प्रचार करूं और कुचले हुओं को छुड़ाऊं।
लूका 7:21
उसी घड़ी उस ने बहुतों को बीमारियों; और पीड़ाओं, और दुष्टात्माओं से छुड़ाया; और बहुत से अन्धों को आंखे दी।
यूहन्ना 9:1
फिर जाते हुए उस ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म का अन्धा था।
प्रेरितों के काम 2:30
सो भविष्यद्वक्ता होकर और यह जानकर कि परमेश्वर ने मुझ से शपथ खाई है, कि मैं तेरे वंश में से एक व्यक्ति को तेरे सिंहासन पर बैठाऊंगा।
रोमियो 1:3
अपने पुत्र हमारे प्रभु यीशु मसीह के विषय में प्रतिज्ञा की थी, जो शरीर के भाव से तो दाउद के वंश से उत्पन्न हुआ।
मत्ती 15:22
और देखो, उस देश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी; हे प्रभु दाऊद के सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।
यशायाह 29:18
उस समय बहिरे पुस्तक की बातें सुनने लेगेंगे, और अन्धे जिन्हें अब कुछ नहीं सूझता, वे देखने लेगेंगे।