Luke 16:19 एक धनवान मनुष्य था जो बैंजनी कपड़े और मलमल पहिनता और प्रति दिन सुख-विलास और धूम-धाम के साथ रहता था।
Luke 16:19 in Other Translations
King James Version (KJV) There was a certain rich man, which was clothed in purple and fine linen, and fared sumptuously every day:
American Standard Version (ASV) Now there was a certain rich man, and he was clothed in purple and fine linen, faring sumptuously every day:
Bible in Basic English (BBE) Now there was a certain man of great wealth, who was dressed in fair clothing of purple and delicate linen, and was shining and glad every day.
Darby English Bible (DBY) Now there was a rich man and he was clothed in purple and fine linen, making good cheer in splendour every day.
World English Bible (WEB) "Now there was a certain rich man, and he was clothed in purple and fine linen, living in luxury every day.
Young's Literal Translation (YLT) `And -- a certain man was rich, and was clothed in purple and fine linen, making merry sumptuously every day,
man,
Ἄνθρωπος
anthrōpos
AN-throh-pose
δέ
de
thay
a certain
τις
tis
tees
There was
ἦν
ēn
ane
rich
πλούσιος
plousios
PLOO-see-ose
which
καὶ
kai
kay
was clothed
ἐνεδιδύσκετο
endidyskō
ane-thee-THYOO-skoh
in purple
πορφύραν
porphyra
pore-FYOO-ra
and
καὶ
kai
kay
fine linen,
βύσσον
byssos
VYOOS-sose
and fared
εὐφραινόμενος
euphrainō
afe-FRAY-noh
every
καθ'
kata
ka-TA
day:
ἡμέραν
hēmera
ay-MAY-ra
sumptuously
λαμπρῶς
lamprōs
lahm-PROSE
Read Full Chapter :
Luke 16
Cross Reference
एस्तेर 8:15
तब मोर्दकै नीले और श्वेत रंग के राजकीय वस्त्र पहिने और सिर पर सोने का बड़ा मुमुट धरे हुए और सूक्ष्मसन और बैंजनी रंग का बागा पहिने हुए, राजा के सम्मुख से निकला, और शूशन नगर के लोग आनन्द के मारे ललकार उठे।
यहेजकेल 16:49
देख, तेरी बहिन सदोम का अधर्म यह था, कि वह अपनी पुत्रियों सहित घमण्ड करती, पेट भर भरके खाती, और सुख चैन से रहती थी: और दीन दरिद्र को न संभालती थी।
मरकुस 15:17
और उन्होंने उसे बैंजनी वस्त्र पहिनाया और कांटों का मुकुट गूंथकर उसके सिर पर रखा।
प्रकाशित वाक्य 18:16
हाय! हाय! यह बड़ा नगर जो मलमल, और बैंजनी, और किरिमजी कपड़े पहिने था, और सोने, और रत्नों, और मोतियों से सजा था,
यहेजकेल 27:7
तेरे जहाज़ों के पाल मिस्र से लाए हुए बूटेदार सन के कपड़े के बने कि तेरे लिये झण्डे का काम दें; तेरी चांदनी एलीशा के द्वीपों से लाए हुए नीले और बैंजनी रंग के कपड़ों की बनी।
आमोस 6:4
तुम हाथी दांत के पलंगों पर लेटते, और अपने अपने बिछौने पर पांव फैलाए सोते हो, और भेड़-बकरियों में से मेम्ने और गौशालाओं में से बछड़े खाते हो।
मरकुस 15:20
और जब वे उसका ठट्ठा कर चुके, तो उस पर से बैंजनी वस्त्र उतारकर उसी के कपड़े पहिनाए; और तब उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिये बाहर ले गए।
लूका 12:16
उस ने उन से एक दृष्टान्त कहा, कि किसी धनवान की भूमि में बड़ी उपज हुई।
लूका 15:13
और बहुत दिन न बीते थे कि छुटका पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहां कुकर्म में अपनी संपत्ति उड़ा दी।
न्यायियों 8:26
जो सोने की बालियां उसने मांग लीं उनका तौल एक हजार सात सौ शेकेल हुआ; और उन को छोड़ चन्द्रहार, झुमके, और बैंगनी रंग के वस्त्र जो मिद्यानियों के राजा पहिने थे, और उनके ऊंटों के गलों की जंजीर।
लूका 18:24
यीशु ने उसे देख कर कहा; धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कैसा कठिन है?
याकूब 5:1
हे धनवानों सुन तो लो; तुम अपने आने वाले क्लेशों पर चिल्ला-चिल्लाकर रोओ।
प्रकाशित वाक्य 17:4
यह स्त्री बैंजनी, और किरिमजी, कपड़े पहिने थी, और सोने और बहुमोल मणियों और मोतियों से सजी हुई थी, और उसके हाथ में एक सोने का कटोरा था जो घृणित वस्तुओं से और उसके व्यभिचार की अशुद्ध वस्तुओं से भरा हुआ था।
प्रकाशित वाक्य 18:7
जितनी उस ने अपनी बड़ाई की और सुख-विलास किया; उतनी उस को पीड़ा, और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, मैं रानी हो बैठी हूं, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पडूंगी।
लूका 16:1
फिर उस ने चेलों से भी कहा; किसी धनवान का एक भण्डारी था, और लोगों ने उसके साम्हने उस पर यह दोष लगाया कि यह तेरी सब संपत्ति उड़ाए देता है।
अय्यूब 21:11
वे अपने लड़कों को झुण्ड के झुण्ड बाहर जाने देते हैं, और उनके बच्चे नाचते हैं।
भजन संहिता 73:3
क्योंकि जब मैं दुष्टों का कुशल देखता था, तब उन घमण्डियों के विषय डाह करता था॥
यहेजकेल 16:13
तेरे आभूषण सोने चान्दी के और तेरे वस्त्र सूक्ष्म सन, रेशम और बूटेदार कपड़े के बने; फिर तेरा भोजन मैदा, मधु और तेल हुआ; और तू अत्यन्त सुन्दर, वरन रानी होने के योग्य हो गई।