Bible

James 3 - YLT (Hindi)

1 Many teachers become not, my brethren, having known that greater judgment we shall receive,हे मेरे भाइयों, तुम में से बहुत उपदेशक न बनें, क्योंकि जानते हो, कि हम उपदेशक और भी दोषी ठहरेंगे।

2 for we all make many stumbles; if any one in word doth not stumble, this one `is' a perfect man, able to bridle also the whole body;इसलिये कि हम सब बहुत बार चूक जाते हैं: जो कोई वचन में नहीं चूकता, वही तो सिद्ध मनुष्य है; और सारी देह पर भी लगाम लगा सकता है।

3 lo, the bits we put into the mouths of the horses for their obeying us, and their whole body we turn about;जब हम अपने वश में करने के लिये घोड़ों के मुंह में लगाम लगाते हैं, तो हम उन की सारी देह को भी फेर सकते हैं।

4 lo, also the ships, being so great, and by fierce winds being driven, are led about by a very small helm, whithersoever the impulse of the helmsman doth counsel,देखो, जहाज भी, यद्यपि ऐसे बड़े होते हैं, और प्रचण्ड वायु से चलाए जाते हैं, तौभी एक छोटी सी पतवार के द्वारा मांझी की इच्छा के अनुसार घुमाए जाते हैं।

5 so also the tongue is a little member, and doth boast greatly; lo, a little fire how much wood it doth kindle!वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।

6 and the tongue `is' a fire, the world of the unrighteousness, so the tongue is set in our members, which is spotting our whole body, and is setting on fire the course of nature, and is set on fire by the gehenna.जीभ भी एक आग है: जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है।

7 For every nature, both of beasts and of fowls, both of creeping things and things of the sea, is subdued, and hath been subdued, by the human nature,क्योंकि हर प्रकार के बन-पशु, पक्षी, और रेंगने वाले जन्तु और जलचर तो मनुष्य जाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए हैं।

8 and the tongue no one of men is able to subdue, `it is' an unruly evil, full of deadly poison,पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रुकती ही नहीं; वह प्राण नाशक विष से भरी हुई है।

9 with it we do bless the God and Father, and with it we do curse the men made according to the similitude of God;इसी से हम प्रभु और पिता की स्तुति करते हैं; और इसी से मनुष्यों को जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं श्राप देते हैं।

10 out of the same mouth doth come forth blessing and cursing; it doth not need, my brethren, these things so to happen;एक ही मुंह से धन्यवाद और श्राप दोनों निकलते हैं।

11 doth the fountain out of the same opening pour forth the sweet and the bitter?हे मेरे भाइयों, ऐसा नहीं होना चाहिए।

12 is a fig-tree able, my brethren, olives to make? or a vine figs? so no fountain salt and sweet water `is able' to make.क्या सोते के एक ही मुंह से मीठा और खारा जल दोनों निकलते हैं? हे मेरे भाइयों, क्या अंजीर के पेड़ में जैतून, या दाख की लता में अंजीर लग सकते हैं? वैसे ही खारे सोते से मीठा पानी नहीं निकल सकता॥

13 Who `is' wise and intelligent among you? let him shew out of the good behaviour his works in meekness of wisdom,तुम में ज्ञानवान और समझदार कौन है? जो ऐसा हो वह अपने कामों को अच्छे चालचलन से उस नम्रता सहित प्रगट करे जो ज्ञान से उत्पन्न होती है।

14 and if bitter zeal ye have, and rivalry in your heart, glory not, nor lie against the truth;पर यदि तुम अपने अपने मन में कड़वी डाह और विरोध रखते हो, तो सत्य के विरोध में घमण्ड न करना, और न तो झूठ बोलना।

15 this wisdom is not descending from above, but earthly, physical, demon-like,यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है।

16 for where zeal and rivalry `are', there is insurrection and every evil matter;इसलिये कि जहां डाह और विरोध होता है, वहां बखेड़ा और हर प्रकार का दुष्कर्म भी होता है।

17 and the wisdom from above, first, indeed, is pure, then peaceable, gentle, easily entreated, full of kindness and good fruits, uncontentious, and unhypocritical: --पर जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहिले तो पवित्र होता है फिर मिलनसार, कोमल और मृदुभाव और दया, और अच्छे फलों से लदा हुआ और पक्षपात और कपट रहित होता है।

18 and the fruit of the righteousness in peace is sown to those making peace.और मिलाप कराने वालों के लिये धामिर्कता का फल मेल-मिलाप के साथ बोया जाता है॥

Hindi Bible