Psalm 97:2
बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।
Psalm 97:2 in Other Translations
King James Version (KJV)
Clouds and darkness are round about him: righteousness and judgment are the habitation of his throne.
American Standard Version (ASV)
Clouds and darkness are round about him: Righteousness and justice are the foundation of his throne.
Bible in Basic English (BBE)
Dark clouds are round him; his kingdom is based on righteousness and right judging.
Darby English Bible (DBY)
Clouds and darkness are round about him; righteousness and judgment are the foundation of his throne.
World English Bible (WEB)
Clouds and darkness are around him. Righteousness and justice are the foundation of his throne.
Young's Literal Translation (YLT)
Cloud and darkness `are' round about Him, Righteousness and judgment the basis of His throne.
| Clouds | עָנָ֣ן | ʿānān | ah-NAHN |
| and darkness | וַעֲרָפֶ֣ל | waʿărāpel | va-uh-ra-FEL |
| are round about | סְבִיבָ֑יו | sĕbîbāyw | seh-vee-VAV |
| him: righteousness | צֶ֥דֶק | ṣedeq | TSEH-dek |
| judgment and | וּ֝מִשְׁפָּ֗ט | ûmišpāṭ | OO-meesh-PAHT |
| are the habitation | מְכ֣וֹן | mĕkôn | meh-HONE |
| of his throne. | כִּסְאֽוֹ׃ | kisʾô | kees-OH |
Cross Reference
भजन संहिता 89:14
तेरे सिंहासन का मूल, धर्म और न्याय है; करूणा और सच्चाई तेरे आगे आगे चलती है।
निर्गमन 19:9
तब यहोवा ने मूसा से कहा, सुन, मैं बादल के अंधियारे में हो कर तेरे पास आता हूं, इसलिये कि जब मैं तुझ से बातें करूं तब वे लोग सुनें, और सदा तेरी प्रतीति करें। और मूसा ने यहोवा से लोगों की बातों का वर्णन किया।
इब्रानियों 1:8
परन्तु पुत्र से कहता है, कि हे परमेश्वर तेरा सिंहासन युगानुयुग रहेगा: तेरे राज्य का राजदण्ड न्याय का राजदण्ड है।
रोमियो 11:33
आहा! परमेश्वर का धन और बुद्धि और ज्ञान क्या ही गंभीर है! उसके विचार कैसे अथाह, और उसके मार्ग कैसे अगम हैं!
नीतिवचन 16:12
दुष्टता करना राजाओं के लिये घृणित काम है, क्योंकि उनकी गद्दी धर्म ही से स्थिर रहती है।
भजन संहिता 99:4
राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सीधाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने चालू किया है।
नहूम 1:3
यहोवा विलम्ब से क्रोध करने वाला और बड़ा शक्तिमान है; वह दोषी को किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा॥ यहोवा बवंडर और आंधी में हो कर चलता है, और बादल उसके पांवों की धूलि है।
भजन संहिता 77:19
तेरे मार्ग समुद्र में है, और तेरा रास्ता गहिरे जल में हुआ; और तेरे पांवों के चिन्ह मालूम नहीं होते।
भजन संहिता 45:6
हे परमेश्वर, तेरा सिंहासन सदा सर्वदा बना रहेगा; तेरा राजदण्ड न्याय का है।
भजन संहिता 18:11
उसने अन्धियारे को अपने छिपने का स्थान और अपने चारों ओर मेघों के अन्धकार और आकाश की काली घटाओं का मण्डप बनाया।
1 राजा 8:10
जब याजक पवित्रस्थान से निकले, तब यहोवा के भवन में बादल भर आया।
व्यवस्थाविवरण 4:11
तब तुम समीप जा कर उस पर्वत के नीचे खड़े हुए, और वह पहाड़ आग से धधक रहा था, और उसकी लौ आकाश तक पहुंचती थी, और उसके चारों ओर अन्धियारा, और बादल, और घोर अन्धकार छाया हुआ था।
निर्गमन 24:16
तब यहोवा के तेज ने सीनै पर्वत पर निवास किया, और वह बादल उस पर छ: दिन तक छाया रहा; और सातवें दिन उसने मूसा को बादल के बीच में से पुकारा।
निर्गमन 20:21
और वे लोग तो दूर ही खड़े रहे, परन्तु मूसा उस घोर अन्धकार के समीप गया जहां परमेश्वर था॥
उत्पत्ति 18:25
इस प्रकार का काम करना तुझ से दूर रहे कि दुष्ट के संग धर्मी को भी मार डाले और धर्मी और दुष्ट दोनों की एक ही दशा हो। यह तुझ से दूर रहे: क्या सारी पृथ्वी का न्यायी न्याय न करे?