Bible

Proverbs 29 - KJV (Hindi)

1 He, that being often reproved hardeneth his neck, shall suddenly be destroyed, and that without remedy.जो बार बार डांटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

2 When the righteous are in authority, the people rejoice: but when the wicked beareth rule, the people mourn.जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय हाय करती है।

3 Whoso loveth wisdom rejoiceth his father: but he that keepeth company with harlots spendeth his substance.जो पुरूष बुद्धि से प्रीति रखता है, अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करने वाला धन को उड़ा देता है।

4 The king by judgment establisheth the land: but he that receiveth gifts overthroweth it.राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उस को उलट देता है।

5 A man that flattereth his neighbour spreadeth a net for his feet.जो पुरूष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।

6 In the transgression of an evil man there is a snare: but the righteous doth sing and rejoice.बुरे मनुष्य का अपराध फन्दा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जय जयकार करता है।

7 The righteous considereth the cause of the poor: but the wicked regardeth not to know it.धर्मी पुरूष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।

8 Scornful men bring a city into a snare: but wise men turn away wrath.ठट्ठा करने वाले लोग नगर को फूंक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं।

9 If a wise man contendeth with a foolish man, whether he rage or laugh, there is no rest.जब बुद्धिमान मूढ़ के साथ वाद विवाद करता है, तब वह मूढ़ क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहां शान्ति नहीं रहती।

10 The bloodthirsty hate the upright: but the just seek his soul.हत्यारे लोग खरे पुरूष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

11 A fool uttereth all his mind: but a wise man keepeth it in till afterwards.मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।

12 If a ruler hearken to lies, all his servants are wicked.जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं।

13 The poor and the deceitful man meet together: the LORD lighteneth both their eyes.निर्धन और अन्धेर करने वाला पुरूष एक समान है; और यहोवा दोनों की आंखों में ज्योति देता है।

14 The king that faithfully judgeth the poor, his throne shall be established for ever.जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।

15 The rod and reproof give wisdom: but a child left to himself bringeth his mother to shame.छड़ी और डांट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का यों ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।

16 When the wicked are multiplied, transgression increaseth: but the righteous shall see their fall.दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।

17 Correct thy son, and he shall give thee rest; yea, he shall give delight unto thy soul.अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उस से तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।

18 Where there is no vision, the people perish: but he that keepeth the law, happy is he.जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं, और जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।

19 A servant will not be corrected by words: for though he understand he will not answer.दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझ कर भी नहीं मानता।

20 Seest thou a man that is hasty in his words? there is more hope of a fool than of him.क्या तू बातें करने में उतावली करने वाले मनुष्य को देखता है? उस से अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।

21 He that delicately bringeth up his servant from a child shall have him become his son at the length.जो अपने दास को उस के लड़कपन से सुकुमारपन में पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।

22 An angry man stirreth up strife, and a furious man aboundeth in transgression.क्रोध करने वाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करने वाला अपराधी होता है।

23 A man's pride shall bring him low: but honour shall uphold the humble in spirit.मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मा वाला महिमा का अधिकारी होता है।

24 Whoso is partner with a thief hateth his own soul: he heareth cursing, and bewrayeth it not.जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।

25 The fear of man bringeth a snare: but whoso putteth his trust in the LORD shall be safe.मनुष्य का भय खाना फन्दा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह ऊंचे स्थान पर चढ़ाया जाता है।

26 Many seek the ruler's favour; but every man's judgment cometh from the LORD.हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा की करता है।

27 An unjust man is an abomination to the just: and he that is upright in the way is abomination to the wicked.धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलने वाले से घृणा करता है॥

Hindi Bible