Bible

Romans 9 - BBE (Hindi)

1 I say what is true in Christ, and not what is false, my mind giving witness with me in the Holy Spirit,मैं मसीह में सच कहता हूं, झूठ नहीं बोलता और मेरा विवेक भी पवित्र आत्मा में गवाही देता है।

2 That I am full of sorrow and pain without end.कि मुझे बड़ा शोक है, और मेरा मन सदा दुखता रहता है।

3 For I have a desire to take on myself the curse for my brothers, my family in the flesh:क्योंकि मैं यहां तक चाहता था, कि अपने भाईयों, के लिये जो शरीर के भाव से मेरे कुटुम्बी हैं, आप ही मसीह से शापित हो जाता।

4 Who are Israelites: who have the place of sons, and the glory, and the agreements with God, and the giving of the law, and the worship, and the hope offered by God:वे इस्त्राएली हैं; और लेपालकपन का हक और महिमा और वाचाएं और व्यवस्था और उपासना और प्रतिज्ञाएं उन्हीं की हैं।

5 Whose are the fathers, and of whom came Christ in the flesh, who is over all, God, to whom be blessing for ever. So be it.पुरखे भी उन्हीं के हैं, और मसीह भी शरीर के भाव से उन्हीं में से हुआ, जो सब के ऊपर परम परमेश्वर युगानुयुग धन्य है। आमीन।

6 But it is not as if the word of God was without effect. For they are not all Israel, who are of Israel:परन्तु यह नहीं, कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिये कि जो इस्त्राएल के वंश हैं, वे सब इस्त्राएली नहीं।

7 And they are not all children because they are the seed of Abraham; but, In Isaac will your seed be named.और न इब्राहीम के वंश होने के कारण सब उस की सन्तान ठहरे, परन्तु लिखा है कि इसहाक ही से तेरा वंश कहलाएगा।

8 That is, it is not the children of the flesh, but the children of God's undertaking, who are named as the seed.अर्थात शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा के सन्तान वंश गिने जाते हैं।

9 For this is the word of God's undertaking, At this time will I come, and Sarah will have a son.क्योंकि प्रतिज्ञा का वचन यह है, कि मैं इस समय के अनुसार आऊंगा, और सारा के पुत्र होगा।

10 And not only so, but Rebecca being about to have a child by our father Isaac--और केवल यही नहीं, परन्तु जब रिबका भी एक से अर्थात हमारे पिता इसहाक से गर्भवती थी।

11 Before the children had come into existence, or had done anything good or bad, in order that God's purpose and his selection might be effected, not by works, but by him whose purpose it is,और अभी तक न तो बालक जन्मे थे, और न उन्होंने कुछ भला या बुरा किया था कि उस ने कहा, कि जेठा छुटके का दास होगा।

12 It was said to her, The older will be the servant of the younger.इसलिये कि परमेश्वर की मनसा जो उसके चुन लेने के अनुसार है, कर्मों के कारण नहीं, परन्तु बुलाने वाले पर बनी रहे।

13 Even as it is said, I had love for Jacob, but for Esau I had hate.जैसा लिखा है, कि मैं ने याकूब से प्रेम किया, परन्तु एसौ को अप्रिय जाना॥

14 What may we say then? is God not upright? let it not be said.सो हम क्या कहें क्या परमेश्वर के यहां अन्याय है? कदापि नहीं!

15 For he says to Moses, I will have mercy on whom I will have mercy, and pity on whom I will have pity.क्योंकि वह मूसा से कहता है, मैं जिस किसी पर दया करना चाहूं, उस पर दया करूंगा, और जिस किसी पर कृपा करना चाहूं उसी पर कृपा करूंगा।

16 So then, it is not by the desire or by the attempt of man, but by the mercy of God.सो यह न तो चाहने वाले की, न दौड़ने वाले की परन्तु दया करने वाले परमेश्वर की बात है।

17 For the holy Writings say to Pharaoh, For this same purpose did I put you on high, so that I might make my power seen in you, and that there might be knowledge of my name through all the earth.क्योंकि पवित्र शास्त्र में फिरौन से कहा गया, कि मैं ने तुझे इसी लिये खड़ा किया है, कि तुझ में अपनी सामर्थ दिखाऊं, और मेरे नाम का प्रचार सारी पृथ्वी पर हो।

18 So then, at his pleasure he has mercy on a man, and at his pleasure he makes the heart hard.सो वह जिस पर चाहता है, उस पर दया करता है; और जिसे चाहता है, उसे कठोर कर देता है।

19 But you will say to me, Why does he still make us responsible? who is able to go against his purpose?सो तू मुझ से कहेगा, वह फिर क्यों दोष लगाता है? कौन उस की इच्छा का साम्हना करता है?

20 But, O man, who are you, to make answer against God? May the thing which is made say to him who made it, Why did you make me so?हे मनुष्य, भला तू कौन है, जो परमेश्वर का साम्हना करता है? क्या गढ़ी हुई वस्तु गढ़ने वाले से कह सकती है कि तू ने मुझे ऐसा क्यों बनाया है?

21 Or has not the potter the right to make out of one part of his earth a vessel for honour, and out of another a vessel for shame?क्या कुम्हार को मिट्टी पर अधिकार नहीं, कि एक ही लौंदे मे से, एक बरतन आदर के लिये, और दूसरे को अनादर के लिये बनाए? तो इस में कौन सी अचम्भे की बात है?

22 What if God, desiring to let his wrath and his power be seen, for a long time put up with the vessels of wrath which were ready for destruction:कि परमेश्वर ने अपना क्रोध दिखाने और अपनी सामर्थ प्रगट करने की इच्छा से क्रोध के बरतनों की, जो विनाश के लिये तैयार किए गए थे बड़े धीरज से सही।

23 And to make clear the wealth of his glory to vessels of mercy, which he had before made ready for glory,और दया के बरतनों पर जिन्हें उस ने महिमा के लिये पहिले से तैयार किया, अपने महिमा के धन को प्रगट करने की इच्छा की

24 Even us, who were marked out by him, not only from the Jews, but from the Gentiles?अर्थात हम पर जिन्हें उस ने न केवल यहूदियों में से वरन अन्यजातियों में से भी बुलाया।

25 As he says in Hosea, They will be named my people who were not my people, and she will be loved who was not loved.जैसा वह होशे की पुस्तक में भी कहता है, कि जो मेरी प्रजा न थी, उन्हें मैं अपनी प्रजा कहूंगा, और जो प्रिया न थी, उसे प्रिया कहूंगा।

26 And in the place where it was said to them, You are not my people, there they will be named the sons of the living God.और ऐसा होगा कि जिस जगह में उन से यह कहा गया था, कि तुम मेरी प्रजा नहीं हो, उसी जगह वे जीवते परमेश्वर की सन्तान कहलाएंगे।

27 And Isaiah says about Israel, Even if the number of the children of Israel is as the sand of the sea, only a small part will get salvation:और यशायाह इस्त्राएल के विषय में पुकारकर कहता है, कि चाहे इस्त्राएल की सन्तानों की गिनती समुद्र के बालू के बारबर हो, तौभी उन में से थोड़े ही बचेंगे।

28 For the Lord will give effect to his word on the earth, putting an end to it and cutting it short.क्योंकि प्रभु अपना वचन पृथ्वी पर पूरा करके, धामिर्कता से शीघ्र उसे सिद्ध करेगा।

29 And, as Isaiah had said before, If the Lord of armies had not given us a seed, we would have been like Sodom and Gomorrah.जैसा यशायाह ने पहिले भी कहा था, कि यदि सेनाओं का प्रभु हमारे लिये कुछ वंश न छोड़ता, तो हम सदोम की नाईं हो जाते, और अमोरा के सरीखे ठहरते॥

30 What then may we say? That the nations who did not go after righteousness have got righteousness, even the righteousness which is of faith:सो हम क्या कहें? यह कि अन्यजातियों ने जो धामिर्कता की खोज नहीं करते थे, धामिर्कता प्राप्त की अर्थात उस धामिर्कता को जो विश्वास से है।

31 But Israel, going after a law of righteousness, did not get it.परन्तु इस्त्राएली; जो धर्म की व्यवस्था की खोज करते हुए उस व्यवस्था तक नहीं पहुंचे।

32 Why? Because they were not searching for it by faith, but by works. They came up against the stone which was in the way;किस लिये? इसलिये कि वे विश्वास से नहीं, परन्तु मानो कर्मों से उस की खोज करते थे: उन्होंने उस ठोकर के पत्थर पर ठोकर खाई।

33 As it is said, See, I am putting in Zion a stone causing a fall, and a rock in the way: but he who has faith in him will not be put to shame.जैसा लिखा है; देखो मैं सियोन में एक ठेस लगने का पत्थर, और ठोकर खाने की चट्टान रखता हूं; और जो उस पर विश्वास करेगा, वह लज्ज़ित न होगा॥

Hindi Bible