Bible

Romans 6 - YLT (Hindi)

1 What, then, shall we say? shall we continue in the sin that the grace may abound?सो हम क्या कहें? क्या हम पाप करते रहें, कि अनुग्रह बहुत हो?

2 let it not be! we who died to the sin -- how shall we still live in it?कदापि नहीं, हम जब पाप के लिये मर गए तो फिर आगे को उस में क्योंकर जीवन बिताएं?

3 are ye ignorant that we, as many as were baptized to Christ Jesus, to his death were baptized?क्या तुम नहीं जानते, कि हम जितनों ने मसीह यीशु का बपतिस्मा लिया तो उस की मृत्यु का बपतिस्मा लिया

4 we were buried together, then, with him through the baptism to the death, that even as Christ was raised up out of the dead through the glory of the Father, so also we in newness of life might walk.सो उस मृत्यु का बपतिस्मा पाने से हम उसके साथ गाड़े गए, ताकि जैसे मसीह पिता की महिमा के द्वारा मरे हुओं में से जिलाया गया, वैसे ही हम भी नए जीवन की सी चाल चलें।

5 For, if we have become planted together to the likeness of his death, `so' also we shall be of the rising again;क्योंकि यदि हम उस की मृत्यु की समानता में उसके साथ जुट गए हैं, तो निश्चय उसके जी उठने की समानता में भी जुट जाएंगे।

6 this knowing, that our old man was crucified with `him', that the body of the sin may be made useless, for our no longer serving the sin;क्योंकि हम जानते हैं कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया, ताकि पाप का शरीर व्यर्थ हो जाए, ताकि हम आगे को पाप के दासत्व में न रहें।

7 for he who hath died hath been set free from the sin.क्योंकि जो मर गया, वह पाप से छूटकर धर्मी ठहरा।

8 And if we died with Christ, we believe that we also shall live with him,सो यदि हम मसीह के साथ मर गए, तो हमारा विश्वास यह है, कि उसके साथ जीएंगे भी।

9 knowing that Christ, having been raised up out of the dead, doth no more die, death over him hath no more lordship;क्योंकि यह जानते हैं, कि मसीह मरे हुओं में से जी उठकर फिर मरने का नहीं, उस पर फिर मृत्यु की प्रभुता नहीं होने की।

10 for in that he died, to the sin he died once, and in that he liveth, he liveth to God;क्योंकि वह जो मर गया तो पाप के लिये एक ही बार मर गया; परन्तु जो जीवित है, तो परमेश्वर के लिये जीवित है।

11 so also ye, reckon yourselves to be dead indeed to the sin, and living to God in Jesus Christ our Lord.ऐसे ही तुम भी अपने आप को पाप के लिये तो मरा, परन्तु परमेश्वर के लिये मसीह यीशु में जीवित समझो।

12 Let not then the sin reign in your mortal body, to obey it in its desires;इसलिये पाप तुम्हारे मरनहार शरीर में राज्य न करे, कि तुम उस की लालसाओं के आधीन रहो।

13 neither present ye your members instruments of unrighteousness to the sin, but present yourselves to God as living out of the dead, and your members instruments of righteousness to God;और न अपने अंगो को अधर्म के हथियार होने के लिये पाप को सौंपो, पर अपने आप को मरे हुओं में से जी उठा हुआ जानकर परमेश्वर को सौंपो, और अपने अंगो को धर्म के हथियार होने के लिये परमेश्वर को सौंपो।

14 for sin over you shall not have lordship, for ye are not under law, but under grace.और तुम पर पाप की प्रभुता न होगी, क्योंकि तुम व्यवस्था के आधीन नहीं वरन अनुग्रह के आधीन हो॥

15 What then? shall we sin because we are not under law but under grace? let it not be!तो क्या हुआ क्या हम इसलिये पाप करें, कि हम व्यवस्था के आधीन नहीं वरन अनुग्रह के आधीन हैं? कदापि नहीं।

16 have ye not known that to whom ye present yourselves servants for obedience, servants ye are to him to whom ye obey, whether of sin to death, or of obedience to righteousness?क्या तुम नहीं जानते, कि जिस की आज्ञा मानने के लिये तुम अपने आप को दासों की नाईं सौंप देते हो, उसी के दास हो: और जिस की मानते हो, चाहे पाप के, जिस का अन्त मृत्यु है, चाहे आज्ञा मानने के, जिस का अन्त धामिर्कता है

17 and thanks to God, that ye were servants of the sin, and -- were obedient from the heart to the form of teaching to which ye were delivered up;परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, कि तुम जो पाप के दास थे तौभी मन से उस उपदेश के मानने वाले हो गए, जिस के सांचे में ढाले गए थे।

18 and having been freed from the sin, ye became servants to the righteousness.और पाप से छुड़ाए जाकर धर्म के दास हो गए।

19 In the manner of men I speak, because of the weakness of your flesh, for even as ye did present your members servants to the uncleanness and to the lawlessness -- to the lawlessness, so now present your members servants to the righteousness -- to sanctification,मैं तुम्हारी शारीरिक दुर्बलता के कारण मनुष्यों की रीति पर कहता हूं, जैसे तुम ने अपने अंगो को कुकर्म के लिये अशुद्धता और कुकर्म के दास करके सौंपा था, वैसे ही अब अपने अंगों को पवित्रता के लिये धर्म के दास करके सौंप दो।

20 for when ye were servants of the sin, ye were free from the righteousness,जब तुम पाप के दास थे, तो धर्म की ओर से स्वतंत्र थे।

21 what fruit, therefore, were ye having then, in the things of which ye are now ashamed? for the end of those `is' death.सो जिन बातों से अब तुम लज्ज़ित होते हो, उन से उस समय तुम क्या फल पाते थे?

22 And now, having been freed from the sin, and having become servants to God, ye have your fruit -- to sanctification, and the end life age-during;क्योंकि उन का अन्त तो मृत्यु है परन्तु अब पाप से स्वतंत्र होकर और परमेश्वर के दास बनकर तुम को फल मिला जिस से पवित्रता प्राप्त होती है, और उसका अन्त अनन्त जीवन है।

23 for the wages of the sin `is' death, and the gift of God `is' life age-during in Christ Jesus our Lord.क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है, परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु मसीह यीशु में अनन्त जीवन है॥

Hindi Bible