Bible

Romans 12 - ASV (Hindi)

1 I beseech you therefore, brethren, by the mercies of God, to present your bodies a living sacrifice, holy, acceptable to God, `which is' your spiritual service.इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान करके चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।

2 And be not fashioned according to this world: but be ye transformed by the renewing of your mind, and ye may prove what is the good and acceptable and perfect will of God.और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो॥

3 For I say, through the grace that was given me, to every man that is among you, not to think of himself more highly than he ought to think; but to think as to think soberly, according as God hath dealt to each man a measure of faith.क्योंकि मैं उस अनुग्रह के कारण जो मुझ को मिला है, तुम में से हर एक से कहता हूं, कि जैसा समझना चाहिए, उस से बढ़कर कोई भी अपने आप को न समझे पर जैसा परमेश्वर ने हर एक को परिमाण के अनुसार बांट दिया है, वैसा ही सुबुद्धि के साथ अपने को समझे।

4 For even as we have many members in one body, and all the members have not the same office:क्योंकि जैसे हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का एक ही सा काम नहीं।

5 so we, who are many, are one body in Christ, and severally members one of another.वैसा ही हम जो बहुत हैं, मसीह में एक देह होकर आपस में एक दूसरे के अंग हैं।

6 And having gifts differing according to the grace that was given to us, whether prophecy, `let us prophesy' according to the proportion of our faith;और जब कि उस अनुग्रह के अनुसार जो हमें दिया गया है, हमें भिन्न भिन्न वरदान मिले हैं, तो जिस को भविष्यद्वाणी का दान मिला हो, वह विश्वास के परिमाण के अनुसार भविष्यद्वाणी करे।

7 or ministry, `let us give ourselves' to our ministry; or he that teacheth, to his teaching;यदि सेवा करने का दान मिला हो, तो सेवा में लगा रहे, यदि कोई सिखाने वाला हो, तो सिखाने में लगा रहे।

8 or he that exhorteth, to his exhorting: he that giveth, `let him do it' with liberality; he that ruleth, with diligence; he that showeth mercy, with cheerfulness.जो उपदेशक हो, वह उपदेश देने में लगा रहे; दान देनेवाला उदारता से दे, जो अगुआई करे, वह उत्साह से करे, जो दया करे, वह हर्ष से करे।

9 Let love be without hypocrisy. Abhor that which is evil; cleave to that which is good.प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा करो; भलाई मे लगे रहो।

10 In love of the brethren be tenderly affectioned one to another; in honor preferring one another;भाईचारे के प्रेम से एक दूसरे पर दया रखो; परस्पर आदर करने में एक दूसरे से बढ़ चलो।

11 in diligence not slothful; fervent in spirit; serving the Lord;प्रयत्न करने में आलसी न हो; आत्मिक उन्माद में भरो रहो; प्रभु की सेवा करते रहो।

12 rejoicing in hope; patient in tribulation; continuing stedfastly in prayer;आशा मे आनन्दित रहो; क्लेश मे स्थिर रहो; प्रार्थना मे नित्य लगे रहो।

13 communicating to the necessities of the saints; given to hospitality.पवित्र लोगों को जो कुछ अवश्य हो, उस में उन की सहायता करो; पहुनाई करने मे लगे रहो।

14 Bless them that persecute you; bless, and curse not.अपने सताने वालों को आशीष दो; आशीष दो श्राप न दो।

15 Rejoice with them that rejoice; weep with them that weep.आनन्द करने वालों के साथ आनन्द करो; और रोने वालों के साथ रोओ।

16 Be of the same mind one toward another. Set not your mind on high things, but condescend to things that are lowly. Be not wise in your own conceits.आपस में एक सा मन रखो; अभिमानी न हो; परन्तु दीनों के साथ संगति रखो; अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न हो।

17 Render to no man evil for evil. Take thought for things honorable in the sight of all men.बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उन की चिन्ता किया करो।

18 If it be possible, as much as in you lieth, be at peace with all men.जहां तक हो सके, तुम अपने भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो।

19 Avenge not yourselves, beloved, but give place unto the wrath `of God': for it is written, Vengeance belongeth unto me; I will recompense, saith the Lord.हे प्रियो अपना पलटा न लेना; परन्तु क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, पलटा लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूंगा।

20 But if thine enemy hunger, feed him; if he thirst, give him to drink: for in so doing thou shalt heap coals of fire upon his head.परन्तु यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसे खाना खिला; यदि प्यासा हो, तो उसे पानी पिला; क्योंकि ऐसा करने से तू उसके सिर पर आग के अंगारों का ढेर लगाएगा।

21 Be not overcome of evil, but overcome evil with good.बुराई से न हारो परन्तु भलाई से बुराई का जीत लो॥

Hindi Bible