Revelation 3:2 जागृत रह, और उन वस्तुओं को जो बाकी रह गई हैं, और जो मिटने को थी, उन्हें दृढ़ कर; क्योंकि मैं ने तेरे किसी काम को अपने परमेश्वर के निकट पूरा नहीं पाया।
Revelation 3:2 in Other Translations
King James Version (KJV) Be watchful, and strengthen the things which remain, that are ready to die: for I have not found thy works perfect before God.
American Standard Version (ASV) Be thou watchful, and establish the things that remain, which were ready to die: for I have found no works of thine perfected before my God.
Bible in Basic English (BBE) Be on the watch, and make strong the rest of the things which are near to death; because as judged by me your works have not come up to God's measure.
Darby English Bible (DBY) Be watchful, and strengthen the things that remain, which are about to die, for I have not found thy works complete before my God.
World English Bible (WEB) Wake up, and keep the things that remain, which you were about to throw away, for I have found no works of yours perfected before my God.
Young's Literal Translation (YLT) become watching, and strengthen the rest of the things that are about to die, for I have not found thy works fulfilled before God.
Be
γίνου
ginomai
GEE-noh-may
watchful,
γρηγορῶν
grēgoreuō
gray-goh-RAVE-oh
and
καὶ
kai
kay
strengthen
στήριξον
stērizō
stay-REE-zoh
the
τὰ
ho
oh
things which remain,
λοιπὰ
loipoi
loo-POO
that
ἃ
hos
ose
are ready to
μὲλλει
mellō
MALE-loh
die:
ἀποθανεῖν
apothnēskō
ah-poh-THNAY-skoh
not
οὐ
ou
oo
for
γὰρ
gar
gahr
I have found
εὕρηκά
heuriskō
ave-REE-skoh
thy
σου
sou
soo
τὰ
ho
oh
works
ἔργα
ergon
ARE-gone
perfect
πεπληρωμένα
plēroō
play-ROH-oh
before
ἐνώπιον
enōpion
ane-OH-pee-one
τοῦ
ho
oh
God.
θεοῦ
theos
thay-OSE
Read Full Chapter :
Revelation 3
Cross Reference
प्रेरितों के काम 18:23
फिर कुछ दिन रहकर वहां से चला गया, और एक ओर से गलतिया और फ्रूगिया में सब चेलों को स्थिर करता फिरा॥
प्रेरितों के काम 20:28
इसलिये अपनी और पूरे झुंड की चौकसी करो; जिस से पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है; कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उस ने अपने लोहू से मोल लिया है।
1 पतरस 4:7
सब बातों का अन्त तुरन्त होने वाला है; इसलिये संयमी होकर प्रार्थना के लिये सचेत रहो।
1 पतरस 5:8
सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
प्रकाशित वाक्य 2:4
पर मुझे तेरे विरूद्ध यह कहना है कि तू ने अपना पहिला सा प्रेम छोड़ दिया है।
प्रकाशित वाक्य 16:15
देख, मैं चोर की नाईं आता हूं; धन्य वह है, जो जागता रहता है, और अपने वस्त्र कि चौकसी करता है, कि नंगा न फिरे, और लोग उसका नंगापन न देखें।
यशायाह 35:3
ढीले हाथों को दृढ़ करो और थरथराते हुए घुटनों को स्थिर करो।
यशायाह 56:10
उसके पहरूए अन्धे हैं, वे सब के सब अज्ञानी हैं, वे सब के सब गूंगे कुत्ते हैं जो भूंक नहीं सकते; वे स्वप्न देखने वाले और लेटे रहकर सोते रहना चाहते हैं।
यशायाह 57:12
मैं आप तेरे धर्म और कर्मों का वर्णन करूंगा, परन्तु, उन से तुझे कुछ लाभ न होगा।
यशायाह 62:6
हे यरूशलेम, मैं ने तेरी शहरपनाह पर पहरूए बैठाए हैं; वे दिन-रात कभी चुप न रहेंगे। हे यहोवा को स्मरण करने वालो, चुप न रहो,
यहेजकेल 34:8
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मेरी भेड़-बकरियां जो लुट गई, और मेरी भेड़-बकरियां जो चरवाहे के न होने के कारण सब वनपशुओं का आहार हो गई; और इसलिये कि मेरे चरवाहों ने मेरी भेड़-बकरियोंकी सुधि नहीं ली, और मेरी भेड़- बकरियों का पेट नहीं, अपना ही अपना पेट भरा;
यहेजकेल 34:16
मैं खोई हुई को ढूंढ़ूंगा, और निकाली हुई को फेर लाऊंगा, और घायल के घाव बान्धूंगा, और बीमार को बलवान् करूंगा, और जो मोटी और बलवन्त हैं उन्हें मैं नाश करूंगा; मैं उनकी चरवाही न्याय से करूंगा।
दानिय्येल 5:27
तकेल, तू मानो तराजू में तौला गया और हलका पाया गया।
जकर्याह 11:16
क्योंकि मैं इस देश में एक ऐसा चरवाहा ठहराऊंगा, जो खोई हुई को न ढूंढेगा, न तितर-बितर को इकट्ठी करेगा, न घायलों को चंगा करेगा, न जो भली चंगी हैं उनका पालन-पोषण करेगा, वरन मोटियों का मांस खाएगा और उनके खुरों को फाड़ डालेगा।
व्यवस्थाविवरण 3:28
और यहोशू को आज्ञा दे, और उसे ढाढ़स देकर दृढ़ कर; क्योंकि इन लोगों के आगे आगे वही पार जाऐगा, और जो देश तू देखेगा उसको वही उनका निज भाग करा देगा।
मत्ती 23:5
वे अपने सब काम लोगों को दिखाने के लिये करते हैं: वे अपने तावीजों को चौड़े करते, और अपने वस्त्रों की को रें बढ़ाते हैं।
मत्ती 23:28
इसी रीति से तुम भी ऊपर से मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो, परन्तु भीतर कपट और अधर्म से भरे हुए हो॥
मत्ती 24:42
इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
मत्ती 25:13
इसलिये जागते रहो, क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस घड़ी को॥
मरकुस 13:33
देखो, जागते और प्रार्थना करते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा।
लूका 22:31
शमौन, हे शमौन, देख, शैतान ने तुम लोगों को मांग लिया है कि गेंहूं की नाईं फटके।
2 तीमुथियुस 4:1
परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह कर के, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं।
मत्ती 6:2
इसलिये जब तू दान करे, तो अपने आगे तुरही न बजवा, जैसा कपटी, सभाओं और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उन की बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना फल पा चुके।
1 राजा 11:4
सो जब सुलैमान बूढ़ा हुआ, तब उसकी स्त्रियों ने उसका मन पराये देवताओं की ओर बहका दिया, और उसका मन अपने पिता दाऊद की नाईं अपने परमेश्वर यहोवा पर पूरी रीति से लगा न रहा।
1 राजा 15:3
वह वैसे ही पापों की लीक पर चलता रहा जैसे उसके पिता ने उस से पहिले किए थे और उसका मन अपने परमेश्वर यहोवा की ओर अपने परदादा दाऊद की नाईं पूरी रीति से सिद्ध न था;
2 इतिहास 25:2
उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है, परन्तु खरे मन से न किया।
अय्यूब 4:4
गिरते हुओं को तू ने अपनी बातों से सम्भाल लिया, और लड़खड़ाते हुए लोगों को तू ने बलवन्त किया।
अय्यूब 16:5
वरन मैं अपने वचनों से तुम को हियाव दिलाता, और बातों से शान्ति देकर तुम्हारा शोक घटा देता।