Bible

Psalm 88 - BBE (Hindi)

1 <A Song. A Psalm. Of the sons of Korah. To the chief music-maker; put to Mahalath Leannoth. Maschil. Of Heman the Ezrahite.> O Lord, God of my salvation, I have been crying to you for help by day and by night:हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर यहोवा, मैं दिन को और रात को तेरे आगे चिल्लाता आया हूं।

2 Let my prayer come before you; give ear to my cry:मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुंचे, मेरे चिल्लाने की ओर कान लगा!

3 For my soul is full of evils, and my life has come near to the underworld.क्योंकि मेरा प्राण क्लेश में भरा हुआ है, और मेरा प्राण अधोलोक के निकट पहुंचा है।

4 I am numbered among those who go down into the earth; I have become like a man for whom there is no help:मैं कबर में पड़ने वालों में गिना गया हूं; मैं बलहीन पुरूष के समान हो गया हूं।

5 My soul is among the dead, like those in the underworld, to whom you give no more thought; for they are cut off from your care.मैं मुर्दों के बीच छोड़ा गया हूं, और जो घात हो कर कबर में पड़े हैं, जिन को तू फिर स्मरण नहीं करता और वे तेरी सहायता रहित हैं, उनके समान मैं हो गया हूं।

6 You have put me in the lowest deep, even in dark places.तू ने मुझे गड़हे के तल ही में, अन्धेरे और गहिरे स्थान में रखा है।

7 The weight of your wrath is crushing me, all your waves have overcome me. (Selah.)तेरी जलजलाहट मुझी पर बनी हुई है, और तू ने अपने सब तरंगों से मुझे दु:ख दिया है;

8 You have sent my friends far away from me; you have made me a disgusting thing in their eyes: I am shut up, and not able to come out.तू ने मेरे पहिचान वालों को मुझ से दूर किया है; और मुझ को उनकी दृष्टि में घिनौना किया है। मैं बन्दी हूं और निकल नही सकता;

9 My eyes are wasting away because of my trouble: Lord, my cry has gone up to you every day, my hands are stretched out to you.दु:ख भोगते भोगते मेरी आंखे धुन्धला गई। हे यहोवा मैं लगातार तुझे पुकारता और अपने हाथ तेरी ओर फैलाता आया हूं।

10 Will you do works of wonder for the dead? will the shades come back to give you praise? (Selah.)क्या तू मुर्दों के लिये अदभुत काम करेगा? क्या मरे लोग उठ कर तेरा धन्यवाद करेंगे?

11 Will the story of your mercy be given in the house of the dead? will news of your faith come to the place of destruction?क्या कबर में तेरी करूणा का, और विनाश की दशा में तेरी सच्चाई का वर्णन किया जाएगा?

12 May there be knowledge of your wonders in the dark? or of your righteousness where memory is dead?क्या तेरे अदभुत काम अन्धकार में, वा तेरा धर्म विश्वासघात की दशा में जाना जाएगा?

13 But to you did I send up my cry, O Lord; in the morning my prayer came before you.परन्तु हे यहोवा, मैं ने तेरी दोहाई दी है; और भोर को मेरी प्रार्थना तुझ तक पहुंचेगी।

14 Lord, why have you sent away my soul? why is your face covered from me?हे यहोवा, तू मुझ को क्यों छोड़ता है? तू अपना मुख मुझ से क्यों छिपाता रहता है?

15 I have been troubled and in fear of death from the time when I was young; your wrath is hard on me, and I have no strength.मैं बचपन ही से दु:खी वरन अधमुआ हूं, तुझ से भय खाते मैं अति व्याकुल हो गया हूं।

16 The heat of your wrath has gone over me; I am broken by your cruel punishments.तेरा क्रोध मुझ पर पड़ा है; उस भय से मैं मिट गया हूं।

17 They are round me all the day like water; they have made a circle about me.वह दिन भर जल की नाईं मुझे घेरे रहता है; वह मेरे चारों ओर दिखाई देता है।

18 You have sent my friends and lovers far from me; I am gone from the memory of those who are dear to me.तू ने मित्र और भाईबन्धु दोनों को मुझ से दूर किया है; और मेरे जान-पहिचान वालों को अन्धकार में डाल दिया है॥

Hindi Bible