Bible

Psalm 80 - DBY (Hindi)

1 {To the chief Musician. On Shoshannim-Eduth. Of Asaph. A Psalm.} Give ear, O Shepherd of Israel, thou that leadest Joseph like a flock; thou that sittest [between] the cherubim, shine forth.हे इस्त्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!

2 Before Ephraim and Benjamin and Manasseh, stir up thy strength, and come to our deliverance.एप्रैम, बिन्यामीन, और मनश्शे के साम्हने अपना पराक्रम दिखा कर, हमारा उद्धार करने को आ!

3 O God, restore us; and cause thy face to shine, and we shall be saved.हे परमेश्वर, हम को ज्यों का त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा!

4 Jehovah, God of hosts, how long will thine anger smoke against the prayer of thy people?हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, तू कब तक अपनी प्रजा की प्रार्थना पर क्रोधित रहेगा?

5 Thou hast fed them with the bread of tears, and given them tears to drink in large measure:तू ने आंसुओं को उनका आहार कर दिया, और मटके भर भर के उन्हें आंसु पिलाए हैं।

6 Thou hast made us a strife unto our neighbours, and our enemies mock among themselves.तू हमें हमारे पड़ोसियों के झगड़ने का कारण कर देता है; और हमारे शत्रु मनमाने ठट्ठा करते हैं॥

7 Restore us, O God of hosts; and cause thy face to shine, and we shall be saved.हे सेनाओं के परमेश्वर, हम को ज्यों का त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा॥

8 Thou broughtest a vine out of Egypt; thou didst cast out the nations, and plant it:तू मिस्त्र से एक दाखलता ले आया; और अन्यजातियों को निकाल कर उसे लगा दिया।

9 Thou preparedst space before it, and it took deep root, and filled the land;तू ने उसके लिये स्थान तैयार किया है; और उसने जड़ पकड़ी और फैल कर देश को भर दिया।

10 The mountains were covered with its shadow, and the branches thereof were [like] cedars of ùGod;उसकी छाया पहाड़ों पर फैल गई, और उसकी डालियां ईश्वर के देवदारों के समान हुईं;

11 It sent out its boughs unto the sea, and its shoots unto the river.उसकी शाखाएं समुद्र तक बढ़ गई, और उसके अंकुर महानद तक फैल गए।

12 Why hast thou broken down its fences, so that all who pass by the way do pluck it?फिर तू ने उसके बाड़ों को क्यों गिरा दिया, कि सब बटोही उसके फलों को तोड़ते हैं?

13 The boar out of the forest doth waste it, and the beast of the field doth feed off it.जंगली सूअर उसको नाश किए डालता है, और मैदान के सब पशु उसे चर जाते हैं॥

14 O God of hosts, return, we beseech thee; look down from the heavens, and behold, and visit this vine;हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,

15 Even the stock which thy right hand hath planted, and the young plant thou madest strong for thyself.ये पौधा तू ने अपने दाहिने हाथ से लगाया, और जो लता की शाखा तू ने अपने लिये दृढ़ की है।

16 It is burned with fire, it is cut down; they perish at the rebuke of thy countenance.वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नाश होते हैं।

17 Let thy hand be upon the man of thy right hand, upon the son of man whom thou hast made strong for thyself.तेरे दाहिने हाथ के सम्भाले हुअ पुरूष पर तेरा हाथ रखा रहे, उस आदमी पर, जिसे तू ने अपने लिये दृढ़ किया है।

18 So will we not go back from thee. Revive us, and we will call upon thy name.तब हम लोग तुझ से न मुड़ेंगे: तू हम को जिला, और हम तुझ से प्रार्थना कर सकेंगे।

19 Restore us, O Jehovah, God of hosts; cause thy face to shine, and we shall be saved.हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हम को ज्यों का त्यों कर दे! और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा!

Hindi Bible