Psalm 7 - DBY (Hindi)
1 {Shiggaion of David, which he sang to Jehovah, concerning the words of Cush the Benjaminite.} Jehovah my God, in thee have I trusted: save me from all my pursuers, and deliver me;हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरा भरोसा तुझ पर है; सब पीछा करने वालों से मुझे बचा और छुटकारा दे,
2 Lest he tear my soul like a lion, crushing it while there is no deliverer.ऐसा न हो कि वे मुझ को सिंह की नाईं फाड़कर टुकड़े टुकड़े कर डालें; और कोई मेरा छुड़ाने वाला न हो॥
3 Jehovah my God, if I have done this, if there be iniquity in my hands;हे मेरे परमेश्वर यहोवा, यदि मैं ने यह किया हो, यदि मेरे हाथों से कुटिल काम हुआ हो,
4 If I have rewarded evil to him that was at peace with me; (indeed I have freed him that without cause oppressed me;)यदि मैं ने अपने मेल रखने वालों से भलाई के बदले बुराई की हो, (वरन मैं ने उसको जो अकारण मेरा बैरी था बचाया है)
5 Let the enemy pursue after my soul, and take [it], and let him tread down my life to the earth, and lay my glory in the dust. Selah.तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, वरन मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मेरी महिमा को मिट्टी में मिला दे॥
6 Arise, Jehovah, in thine anger; lift thyself up against the raging of mine oppressors, and awake for me: thou hast commanded judgment.हे यहोवा क्रोध करके उठ; मेरे क्रोध भरे सताने वाले के विरूद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तू ने न्याय की आज्ञा तो दे दी है।
7 And the assembly of the peoples shall encompass thee; and for their sakes return thou on high.देश देश के लोगों की मण्डली तेरे चारों ओर हो; और तू उनके ऊपर से होकर ऊंचे स्थानों पर लौट जा।
8 Jehovah shall minister judgment to the peoples. Judge me, Jehovah, according to my righteousness, and according to mine integrity which is in me.यहोवा समाज समाज का न्याय करता है; यहोवा मेरे धर्म और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे॥
9 Oh let the wrong of the wicked come to an end, and establish thou the righteous [man]; even thou that triest the hearts and reins, the righteous God.भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्म को तू स्थिर कर; क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है।
10 My shield is with God, who saveth the upright in heart.मेरी ढाल परमेश्वर के हाथ में है, वह सीधे मन वालों को बचाता है॥
11 God is a righteous judge, and a ùGod who is indignant all the day.परमेश्वर धर्मी और न्यायी है, वरन ऐसा ईश्वर है जो प्रति दिन क्रोध करता है॥
12 If one turn not, he will sharpen his sword; he hath bent his bow and made it ready,यदि मनुष्य न फिरे तो वह अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा; वह अपना धनुष चढ़ाकर तीर सन्धान चुका है।
13 And he hath prepared for him instruments of death; his arrows hath he made burning.और उस मनुष्य के लिये उसने मृत्यु के हथियार तैयार कर लिए हैं: वह अपने तीरों को अग्निबाण बनाता है।
14 Behold, he travaileth with iniquity, yea, he hath conceived mischief, and brought forth falsehood:देख दुष्ट को अनर्थ काम की पीड़ाएं हो रही हैं, उसको उत्पात का गर्भ है, और उससे झूठ उत्पन्न हुआ। उसने गड़हा खोदकर उसे गहिरा किया,
15 He digged a pit, and hollowed it out, and is fallen into the hole that he made.और जो खाई उसने बनाई थी उस में वह आप ही गिरा।
16 His mischief shall return upon his own head, and his violence shall come down upon his own pate.उसका उत्पात पलट कर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा॥
17 I will praise Jehovah according to his righteousness, and will sing forth the name of Jehovah the Most High.मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूंगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊंगा॥
Hindi Bible