Bible

Psalm 7 - ASV (Hindi)

1 O Jehovah my God, in thee do I take refuge: Save me from all them that pursue me, and deliver me,हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरा भरोसा तुझ पर है; सब पीछा करने वालों से मुझे बचा और छुटकारा दे,

2 Lest they tear my soul like a lion, Rending it in pieces, while there is none to deliver.ऐसा न हो कि वे मुझ को सिंह की नाईं फाड़कर टुकड़े टुकड़े कर डालें; और कोई मेरा छुड़ाने वाला न हो॥

3 O Jehovah my God, if I have done this; If there be iniquity in my hands;हे मेरे परमेश्वर यहोवा, यदि मैं ने यह किया हो, यदि मेरे हाथों से कुटिल काम हुआ हो,

4 If I have rewarded evil unto him that was at peace with me; (Yea, I have delivered him that without cause was mine adversary;)यदि मैं ने अपने मेल रखने वालों से भलाई के बदले बुराई की हो, (वरन मैं ने उसको जो अकारण मेरा बैरी था बचाया है)

5 Let the enemy pursue my soul, and overtake it; Yea, let him tread my life down to the earth, And lay my glory in the dust. Selahतो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, वरन मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मेरी महिमा को मिट्टी में मिला दे॥

6 Arise, O Jehovah, in thine anger; Lift up thyself against the rage of mine adversaries, And awake for me; thou hast commanded judgment.हे यहोवा क्रोध करके उठ; मेरे क्रोध भरे सताने वाले के विरूद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तू ने न्याय की आज्ञा तो दे दी है।

7 And let the congregation of the peoples compass thee about; And over them return thou on high.देश देश के लोगों की मण्डली तेरे चारों ओर हो; और तू उनके ऊपर से होकर ऊंचे स्थानों पर लौट जा।

8 Jehovah ministereth judgment to the peoples: Judge me, O Jehovah, according to my righteousness, and to mine integrity that is in me.यहोवा समाज समाज का न्याय करता है; यहोवा मेरे धर्म और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे॥

9 O let the wickedness of the wicked come to an end, but establish thou the righteous: For the righteous God trieth the minds and hearts.भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्म को तू स्थिर कर; क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है।

10 My shield is with God, Who saveth the upright in heart.मेरी ढाल परमेश्वर के हाथ में है, वह सीधे मन वालों को बचाता है॥

11 God is a righteous judge, Yea, a God that hath indignation every day.परमेश्वर धर्मी और न्यायी है, वरन ऐसा ईश्वर है जो प्रति दिन क्रोध करता है॥

12 If a man turn not, he will whet his sword; He hath bent his bow, and made it ready.यदि मनुष्य न फिरे तो वह अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा; वह अपना धनुष चढ़ाकर तीर सन्धान चुका है।

13 He hath also prepared for him the instruments of death; He maketh his arrows fiery `shafts'.और उस मनुष्य के लिये उसने मृत्यु के हथियार तैयार कर लिए हैं: वह अपने तीरों को अग्निबाण बनाता है।

14 Behold, he travaileth with iniquity; Yea, he hath conceived mischief, and brought forth falsehood.देख दुष्ट को अनर्थ काम की पीड़ाएं हो रही हैं, उसको उत्पात का गर्भ है, और उससे झूठ उत्पन्न हुआ। उसने गड़हा खोदकर उसे गहिरा किया,

15 He hath made a pit, and digged it, And is fallen into the ditch which he made.और जो खाई उसने बनाई थी उस में वह आप ही गिरा।

16 His mischief shall return upon his own head, And his violence shall come down upon his own pate.उसका उत्पात पलट कर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा॥

17 I will give thanks unto Jehovah according to his righteousness, And will sing praise to the name of Jehovah Most High. Psalm 8 For the Chief Musician; set to the Gittith. A Psalm of David.मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूंगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊंगा॥

Hindi Bible