Bible

Psalm 63 - WEB (Hindi)

1 > God, you are my God. I will earnestly seek you. My soul thirsts for you, My flesh longs for you, In a dry and weary land, where there is no water.हे परमेश्वर, तू मेरा ईश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूंढूंगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर, मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।

2 So I have seen you in the sanctuary, Watching your power and your glory.इस प्रकार से मैं ने पवित्रास्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूं।

3 Because your loving kindness is better than life, My lips shall praise you.क्योंकि तेरी करूणा जीवन से भी उत्तम है मैं तेरी प्रशंसा करूंगा।

4 So I will bless you while I live. I will lift up my hands in your name.इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूंगा; और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊंगा॥

5 My soul shall be satisfied as with the richest food. My mouth shall praise you with joyful lips,मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा, और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूंगा।

6 When I remember you on my bed, And think about you in the night watches.जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूंगा, तब रात के एक एक पहर में तुझ पर ध्यान करूंगा;

7 For you have been my help. I will rejoice in the shadow of your wings.क्योंकि तू मेरा सहायक बना है, इसलिये मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूंगा।

8 My soul stays close to you. Your right hand holds me up.मेरा मन तेरे पीछे पीछे लगा चलता है; और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है॥

9 But those who seek my soul, to destroy it, Shall go into the lower parts of the earth.परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं, वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे;

10 They shall be given over to the power of the sword. They shall be jackal food.वे तलवार से मारे जाएंगे, और गीदड़ों का आहार हो जाएंगे।

11 But the king shall rejoice in God. Everyone who swears by him will praise him, For the mouth of those who speak lies shall be silenced.परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा; जो कोई ईश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा; परन्तु झूठ बोलने वालों का मुंह बन्द किया जाएगा॥

Hindi Bible