Bible

Psalm 60 - WEB (Hindi)

1 > God, you have rejected us. You have broken us down. You have been angry. Restore us, again.हे परमेश्वर तू ने हम को त्याग दिया, और हम को तोड़ डाला है; तू क्रोधित हुआ; फिर हम को ज्यों का त्यों कर दे।

2 You have made the land tremble. You have torn it. Mend its fractures, For it quakes.तू ने भूमि को कंपाया और फाड़ डाला है; उसकी दरारों को भर दे, क्योंकि वह डगमगा रही है।

3 You have shown your people hard things. You have made us drink the wine that makes us stagger.तू ने अपनी प्रजा को कठिन दु:ख भुगताया; तू ने हमें लड़खड़ा देने वाला दाखमधु पिलाया है॥

4 You have given a banner to those who fear you, That it may be displayed because of the truth. Selah.तू ने अपने डरवैयों को झण्डा दिया है, कि वह सच्चाई के कारण फहराया जाए।

5 So that your beloved may be delivered, Save with your right hand, and answer us.तू अपने दाहिने हाथ से बचा, और हमारी सुन ले कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएं॥

6 God has spoken from his sanctuary: "I will triumph. I will divide Shechem, And measure out the valley of Succoth.परमेश्वर पवित्रता के साथ बोला है मैं प्रफुल्लित हूंगा; मैं शकेम को बांट लूंगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊंगा।

7 Gilead is mine, and Manasseh is mine. Ephraim also is the defense of my head. Judah is my scepter.गिलाद मेरा है; मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप, यहूदा मेरा राजदण्ड है।

8 Moab is my wash basin. I will throw my shoe on Edom. I shout in triumph over Philistia."मोआब मेरे धोने का पात्रा है; मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूंगा; हे पलिश्तीन मेरे ही कारण जयजयकार कर॥

9 Who will bring me into the strong city? Who has led me to Edom?मुझे गढ़ वाले नगर में कौन पहुंचाएगा? एदोम तक मेरी अगुवाई किस ने की है?

10 Haven't you, God, rejected us? You don't go out with our armies, God.हे परमेश्वर, क्या तू ने हम को त्याग नही दिया? हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के साथ नहीं जाता।

11 Give us help against the adversary, For the help of man is vain.द्रोही के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य का किया हुआ छुटकारा व्यर्थ होता है।

12 Through God we shall do valiantly, For it is he who will tread down our adversaries.परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएंगे, क्योंकि हमारे द्रोहियों को वही रौंदेगा॥

Hindi Bible