Psalm 56 - DBY (Hindi)
1 {To the chief Musician. On Jonathelem-rechokim. Of David. Michtam; when the Philistines took him in Gath.} Be gracious unto me, O God; for man would swallow me up: all the day long fighting he oppresseth me.हे परमेश्वर, मुझ पर अनुग्रह कर, क्योंकि मनुष्य मुझे निगलना चाहते हैं। वे दिन भर लड़कर मुझे सताते हैं।
2 Mine enemies would swallow [me] up all the day long; for they are many that fight against me haughtily.मेरे द्रोही दिन भर मुझे निगलना चाहते हैं, क्योंकि जो लोग अभिमान करके मुझ से लड़ते हैं वे बहुत हैं।
3 In the day that I am afraid, I will confide in thee.जिस समय मुझे डर लगेगा, मैं तुझ पर भरोसा रखूंगा।
4 In God will I praise his word, in God I put my confidence: I will not fear; what can flesh do unto me?परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा, परमेश्वर पर मैं ने भरोसा रखा है, मैं नहीं डरूंगा। कोई प्राणी मेरा क्या कर सकता है?
5 All the day long they wrest my words; all their thoughts are against me for evil.वे दिन भर मेरे वचनों को, उलटा अर्थ लगा लगाकर मरोड़ते रहते हैं उनकी सारी कल्पनाएं मेरी ही बुराई करने की होती है।
6 They gather themselves together, they hide themselves; they mark my steps, because they wait for my soul.वे सब मिलकर इकट्ठे होते हैं और छिपकर बैठते हैं; वे मेरे कदमों को देखते भालते हैं मानों वे मेरे प्राणों की घात में ताक लगाए बैठें हों।
7 Shall they escape by iniquity? In anger cast down the peoples, O God.क्या वे बुराई करके भी बच जाएंगे? हे परमेश्वर, अपने क्रोध से देश देश के लोगों को गिरा दे!
8 *Thou* countest my wanderings; put my tears into thy bottle: are they not in thy book?तू मेरे मारे मारे फिरने का हिसाब रखता है; तू मेरे आंसुओं को अपनी कुप्पी में रख ले! क्या उनकी चर्चा तेरी पुस्तक में नहीं है?
9 Then shall mine enemies return backward in the day when I call: this I know, for God is for me.जब जिस समय मैं पुकारूंगा, उसी समय मेरे शत्रु उलटे फिरेंगे। यह मैं जानता हूं, कि परमेश्वर मेरी ओर है।
10 In God will I praise [his] word; in Jehovah will I praise [his] word.परमेश्वर की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा, यहोवा की सहायता से मैं उसके वचन की प्रशंसा करूंगा।
11 In God have I put my confidence: I will not fear; what can man do unto me?मैं ने परमेश्वर पर भरोसा रखा है, मैं न डरूंगा। मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?
12 Thy vows are upon me, O God: I will render thanks unto thee.हे परमेश्वर, तेरी मन्नतों का भार मुझ पर बना है; मैं तुझ को धन्यवाद बलि चढ़ाऊंगा।
13 For thou hast delivered my soul from death; [wilt thou] not [keep] my feet from falling, that I may walk before God in the light of the living?क्योंकि तू ने मुझ को मृत्यु से बचाया है; तू ने मेरे पैरों को भी फिसलने से बचाया है, ताकि मैं ईश्वर के साम्हने जीवतों के उजियाले में चलूं फिरूं?
Hindi Bible