Bible

Psalm 52 - DBY (Hindi)

1 {To the chief Musician: an instruction. Of David; when Doeg the Edomite came and told Saul, and said unto him, David came to the house of Ahimelech.} Why boastest thou thyself in evil, thou mighty man? The loving-kindness of ùGod [abideth] continually.हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।

2 Thy tongue deviseth mischievous things, like a sharp razor, practising deceit.तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

3 Thou hast loved evil rather than good, lying rather than to speak righteousness. Selah.तू भलाई से बढ़कर बुराई में और धर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।

4 Thou hast loved all devouring words, O deceitful tongue!हे छली जीभ तू सब विनाश करने वाली बातों से प्रसन्न रहती है॥

5 ùGod shall likewise destroy thee for ever; he shall take thee away, and pluck thee out of [thy] tent, and root thee out of the land of the living. Selah.हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़ कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में से तुझे उखाड़ डालेगा।

6 The righteous also shall see, and fear, and shall laugh at him, [saying,]तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएंगे, और यह कहकर उस पर हंसेंगे, कि

7 Behold the man that made not God his strength, but put confidence in the abundance of his riches, [and] strengthened himself in his avarice.देखो, यह वही पुरूष है जिसने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!

8 But as for me, I am like a green olive-tree in the house of God: I will confide in the loving-kindness of God for ever and ever.परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जलपाई के वृक्ष के समान हूं। मैं ने परमेश्वर की करूणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।

9 I will praise thee for ever, because thou hast done [it]; and I will wait on thy name, before thy godly ones, for it is good.मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूंगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे ही नाम की बाट जोहता रहूंगा, क्योंकि यह तेरे पवित्र भक्तों के साम्हने उत्तम है॥

Hindi Bible