Psalm 52 - BBE (Hindi)
1 <To the chief music-maker. Maschil. Of David. When Doeg the Edomite came to Saul saying, David has come to the house of Ahimelech.> Why do you take pride in wrongdoing, lifting yourself up against the upright man all the day?हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।
2 Purposing destruction, using deceit; your tongue is like a sharp blade.तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।
3 You have more love for evil than for good, for deceit than for works of righteousness. (Selah.)तू भलाई से बढ़कर बुराई में और धर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।
4 Destruction is in all your words, O false tongue.हे छली जीभ तू सब विनाश करने वाली बातों से प्रसन्न रहती है॥
5 But God will put an end to you for ever; driving you out from your tent, uprooting you from the land of the living. (Selah.)हे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़ कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में से तुझे उखाड़ डालेगा।
6 The upright will see it with fear, and will say, laughing at you:तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएंगे, और यह कहकर उस पर हंसेंगे, कि
7 See, this is the man who did not make God his strength, but had faith in his goods and his property, and made himself strong in his wealth.देखो, यह वही पुरूष है जिसने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!
8 But I am like a branching olive-tree in the house of God; I have put my faith in his mercy for ever and ever.परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जलपाई के वृक्ष के समान हूं। मैं ने परमेश्वर की करूणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।
9 I will give you praise without end for what you have done; I will give honour to your name before your saints, for it is good.मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूंगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे ही नाम की बाट जोहता रहूंगा, क्योंकि यह तेरे पवित्र भक्तों के साम्हने उत्तम है॥
Hindi Bible