Bible

Psalm 52 - ASV (Hindi)

1 Why boastest thou thyself in mischief, O mighty man? The lovingkindness of God `endureth' continually.हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।

2 Thy tongue deviseth very wickedness, Like a sharp razor, working deceitfully.तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

3 Thou lovest evil more than good, And lying rather than to speak righteousness. Selahतू भलाई से बढ़कर बुराई में और धर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।

4 Thou lovest all devouring words, thou deceitful tongue.हे छली जीभ तू सब विनाश करने वाली बातों से प्रसन्न रहती है॥

5 God will likewise destroy thee for ever; He will take thee up, and pluck thee out of thy tent, And root thee out of the land of the living. Selahहे ईश्वर तुझे सदा के लिये नाश कर देगा; वह तुझे पकड़ कर तेरे डेरे से निकाल देगा; और जीवतों के लोक में से तुझे उखाड़ डालेगा।

6 The righteous also shall see `it', and fear, And shall laugh at him, `saying',तब धर्मी लोग इस घटना को देखकर डर जाएंगे, और यह कहकर उस पर हंसेंगे, कि

7 Lo, this is the man that made not God his strength, But trusted in the abundance of his riches, And strengthened himself in his wickedness.देखो, यह वही पुरूष है जिसने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!

8 But as for me, I am like a green olive-tree in the house of God: I trust in the lovingkindness of God for ever and ever.परन्तु मैं तो परमेश्वर के भवन में हरे जलपाई के वृक्ष के समान हूं। मैं ने परमेश्वर की करूणा पर सदा सर्वदा के लिये भरोसा रखा है।

9 I will give thee thanks for ever, because thou hast done it; And I will hope in thy name, for it is good, in the presence of thy saints. Psalm 53 For the Chief Musician; set to Mahalath. Maschil of David.मैं तेरा धन्यवाद सर्वदा करता रहूंगा, क्योंकि तू ही ने यह काम किया है। मैं तेरे ही नाम की बाट जोहता रहूंगा, क्योंकि यह तेरे पवित्र भक्तों के साम्हने उत्तम है॥

Hindi Bible