Bible

Psalm 5 - WEB (Hindi)

1 > Give ear to my words, Yahweh. Consider my meditation.हे यहोवा, मेरे वचनों पर कान लगा; मेरे ध्यान करने की ओर मन लगा।

2 Listen to the voice of my cry, my King and my God; For to you do I pray.हे मेरे राजा, हे मेरे परमेश्वर, मेरी दोहाई पर ध्यान दे, क्योंकि मैं तुझी से प्रार्थना करता हूं।

3 Yahweh, in the morning you shall hear my voice. In the morning I will lay my requests before you, and will watch expectantly.हे यहोवा, भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी, मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूंगा।

4 For you are not a God who has pleasure in wickedness. Evil can't live with you.क्योंकि तू ऐसा ईश्वर नहीं जो दुष्टता से प्रसन्न हो; बुराई तेरे साथ नहीं रह सकती।

5 The arrogant shall not stand in your sight. You hate all workers of iniquity.घमंडी तेरे सम्मुख खड़े होने न पांएगे; तुझे सब अनर्थकारियों से घृणा है।

6 You will destroy those who speak lies. Yahweh abhors the blood-thirsty and deceitful man.तू उन को जो झूठ बोलते हैं नाश करेगा; यहोवा तो हत्यारे और छली मनुष्य से घृणा करता है।

7 But as for me, in the abundance of your loving kindness I will come into your house: I will bow toward your holy temple in reverence of you.परन्तु मैं तो तेरी अपार करूणा के कारण तेरे भवन में आऊंगा, मैं तेरा भय मानकर तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूंगा।

8 Lead me, Yahweh, in your righteousness because of my enemies. Make your way straight before my face.हे यहोवा, मेरे शत्रुओं के कारण अपने धर्म के मार्ग में मेरी अगुवाई कर; मेरे आगे आगे अपने सीधे मार्ग को दिखा।

9 For there is no faithfulness in their mouth. Their heart is destruction. Their throat is an open tomb. They flatter with their tongue.क्योंकि उनके मुंह में कोई सच्चाई नहीं; उनके मन में निरी दुष्टता है। उनका गला खुली हुई कब्र है, वे अपनी जीभ से चिकनी चुपड़ी बातें करते हैं।

10 Hold them guilty, God. Let them fall by their own counsels; Thrust them out in the multitude of their transgressions, For they have rebelled against you.हे परमेश्वर तू उन को दोषी ठहरा; वे अपनी ही युक्तियों से आप ही गिर जाएं; उन को उनके अपराधों की अधिकाई के कारण निकाल बाहर कर, क्योंकि उन्होंने तुझ से बलवा किया है॥

11 But let all those who take refuge in you rejoice, Let them always shout for joy, because you defend them. Let them also who love your name be joyful in you.परन्तु जितने तुझ पर भरोसा रखते हैं वे सब आनन्द करें, वे सर्वदा ऊंचे स्वर से गाते रहें; क्योंकि तू उनकी रक्षा करता है, और जो तेरे नाम के प्रेमी हैं तुझ में प्रफुल्लित हों।

12 For you will bless the righteous. Yahweh, you will surround him with favor as with a shield.क्योंकि तू धर्मी को आशिष देगा; हे यहोवा, तू उसको अपने अनुग्रहरूपी ढाल से घेरे रहेगा॥

Hindi Bible