Psalm 5 - DBY (Hindi)
1 {To the chief Musician. Upon Nehiloth. A Psalm of David.} Give ear to my words, O Jehovah; consider my meditation.हे यहोवा, मेरे वचनों पर कान लगा; मेरे ध्यान करने की ओर मन लगा।
2 Hearken unto the voice of my crying, my king and my God; for to thee will I pray.हे मेरे राजा, हे मेरे परमेश्वर, मेरी दोहाई पर ध्यान दे, क्योंकि मैं तुझी से प्रार्थना करता हूं।
3 Jehovah, in the morning shalt thou hear my voice; in the morning will I address myself to thee, and will look up.हे यहोवा, भोर को मेरी वाणी तुझे सुनाई देगी, मैं भोर को प्रार्थना करके तेरी बाट जोहूंगा।
4 For thou art not a ùGod that hath pleasure in wickedness; evil shall not sojourn with thee.क्योंकि तू ऐसा ईश्वर नहीं जो दुष्टता से प्रसन्न हो; बुराई तेरे साथ नहीं रह सकती।
5 Insolent fools shall not stand before thine eyes; thou hatest all workers of iniquity.घमंडी तेरे सम्मुख खड़े होने न पांएगे; तुझे सब अनर्थकारियों से घृणा है।
6 Thou wilt destroy them that speak lies: Jehovah abhorreth a man of blood and deceit.तू उन को जो झूठ बोलते हैं नाश करेगा; यहोवा तो हत्यारे और छली मनुष्य से घृणा करता है।
7 But as for me, in the greatness of thy loving-kindness will I enter thy house; I will bow down toward the temple of thy holiness in thy fear.परन्तु मैं तो तेरी अपार करूणा के कारण तेरे भवन में आऊंगा, मैं तेरा भय मानकर तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूंगा।
8 Lead me, Jehovah, in thy righteousness, because of my foes; make thy way plain before me.हे यहोवा, मेरे शत्रुओं के कारण अपने धर्म के मार्ग में मेरी अगुवाई कर; मेरे आगे आगे अपने सीधे मार्ग को दिखा।
9 For there is no certainty in their mouth; their inward part is perversion, their throat is an open sepulchre; they flatter with their tongue.क्योंकि उनके मुंह में कोई सच्चाई नहीं; उनके मन में निरी दुष्टता है। उनका गला खुली हुई कब्र है, वे अपनी जीभ से चिकनी चुपड़ी बातें करते हैं।
10 Bring guilt upon them, O God; let them fall by their own counsels: drive them out in the multitude of their transgressions, for they have rebelled against thee.हे परमेश्वर तू उन को दोषी ठहरा; वे अपनी ही युक्तियों से आप ही गिर जाएं; उन को उनके अपराधों की अधिकाई के कारण निकाल बाहर कर, क्योंकि उन्होंने तुझ से बलवा किया है॥
11 And all that trust in thee shall rejoice: for ever shall they shout joyously, and thou wilt protect them; and they that love thy name shall exult in thee.परन्तु जितने तुझ पर भरोसा रखते हैं वे सब आनन्द करें, वे सर्वदा ऊंचे स्वर से गाते रहें; क्योंकि तू उनकी रक्षा करता है, और जो तेरे नाम के प्रेमी हैं तुझ में प्रफुल्लित हों।
12 For thou, Jehovah, wilt bless the righteous [man]; with favour wilt thou surround him as [with] a shield.क्योंकि तू धर्मी को आशिष देगा; हे यहोवा, तू उसको अपने अनुग्रहरूपी ढाल से घेरे रहेगा॥
Hindi Bible