Psalm 35 - YLT (Hindi)
1 By David. Strive, Jehovah, with my strivers, fight with my fighters,हे यहोवा जो मेरे साथ मुकद्दमा लड़ते हैं, उनके साथ तू भी मुकद्दमा लड़; जो मुझ से युद्ध करते हैं, उन से तू युद्ध कर।
2 Take hold of shield and buckler, and rise for my help,ढाल और भाला लेकर मेरी सहायता करने को खड़ा हो।
3 And draw out spear and lance, To meet my pursuers. Say to my soul, `Thy salvation I `am'.'बर्छी को खींच और मेरा पीछा करने वालों के साम्हने आकर उन को रोक; और मुझ से कह, कि मैं तेरा उद्धार हूं॥
4 They are ashamed and blush, those seeking my soul, Turned backward and confounded, Those devising my evil.जो मेरे प्राण के ग्राहक हैं वे लज्जित और निरादर हों! जो मेरी हानि की कल्पना करते हैं, वह पीछे हटाए जाएं और उनका मुंह काला हो!
5 They are as chaff before wind, And a messenger of Jehovah driving away.वे वायु से उड़ जाने वाली भूसी के समान हों, और यहोवा का दूत उन्हें हांकता जाए!
6 Their way is darkness and slipperiness, And a messenger of Jehovah their pursuer.उनका मार्ग अन्धियारा और फिसलन भरा हो, और यहोवा का दूत उन को खदेड़ता जाए॥
7 For without cause they hid for me their netpit, Without cause they digged for my soul.क्योंकि अकारण उन्होंने मेरे लिये अपना जाल गड़हे में बिछाया; अकारण ही उन्होंने मेरा प्राण लेने के लिये गड़हा खोदा है।
8 Meet him doth desolation -- he knoweth not, And his net that he hid catcheth him, For desolation he falleth into it.अचानक उन पर विपत्ति आ पड़े! और जो जाल उन्होंने बिछाया है उसी में वे आप ही फंसे; और उसी विपत्ति में वे आप ही पड़ें!
9 And my soul is joyful in Jehovah, It rejoiceth in His salvation.परन्तु मैं यहोवा के कारण अपने मन में मगन होऊंगा, मैं उसके किए हुए उद्धार से हर्षित होऊंगा।
10 All my bones say, `Jehovah, who is like Thee, Delivering the poor from the stronger than he, And the poor and needy from his plunderer.'मेरी हड्डी हड्डी कहेगी, हे यहोवा तेरे तुल्य कौन है, जो दीन को बड़े बड़े बलवन्तों से बचाता है, और लुटेरों से दीन दरिद्र लोगों की रक्षा करता है?
11 Violent witnesses rise up, That which I have not known they ask me.झूठे साक्षी खड़े होते हैं; और जो बात मैं नहीं जानता, वही मुझ से पूछते हैं।
12 They pay me evil for good, bereaving my soul,वे मुझ से भलाई के बदले बुराई करते हैं; यहां तक कि मेरा प्राण ऊब जाता है।
13 And I -- in their sickness my clothing `is' sackcloth, I have humbled with fastings my soul, And my prayer unto my bosom returneth.जब वे रोगी थे तब तो मैं टाट पहिने रहा, और उपवास कर करके दु:ख उठाता रहा; और मेरी प्रार्थना का फल मेरी गोद में लौट आया।
14 As `if' a friend, as `if' my brother, I walked habitually, As a mourner for a mother, Mourning I have bowed down.मैं ऐसा भाव रखता था कि मानो वे मेरे संगी वा भाई हैं; जैसा कोई माता के लिये विलाप करता हो, वैसा ही मैं ने शोक का पहिरावा पहिने हुए सिर झुकाकर शोक किया॥
15 And -- in my halting they have rejoiced, And have been gathered together, Gathered against me were the smiters, And I have not known, They have rent, and they have not ceased;परन्तु जब मैं लंगड़ाने लगा तब वे लोग आनन्दित होकर इकट्ठे हुए, नीच लोग और जिन्हें मैं जानता भी न था वे मेरे विरुद्ध इकट्ठे हुए; वे मुझे लगातार फाड़ते रहे;
16 With profane ones, mockers in feasts, Gnashing against me their teeth.उन पाखण्डी भांड़ों की नाईं जो पेट के लिये उपहास करते हैं, वे भी मुझ पर दांत पीसते हैं॥
17 Lord, how long dost thou behold? Keep back my soul from their desolations, From young lions my only one.हे प्रभु तू कब तक देखता रहेगा? इस विपत्ति से, जिस में उन्होंने मुझे डाला है मुझ को छुड़ा! जवान सिंहों से मेरे प्राण को बचा ले!
18 I thank Thee in a great assembly, Among a mighty people I praise Thee.मैं बड़ी सभा में तेरा धन्यवाद करूंगा; बहुतेरे लोगों के बीच में तेरी स्तुति करूंगा॥
19 Mine enemies rejoice not over me `with' falsehood, Those hating me without cause wink the eye.मेरे झूठ बोलने वाले शत्रु मेरे विरुद्ध आनन्द न करने पाएं, जो अकारण मेरे बैरी हैं, वे आपस में नैन से सैन न करने पांए।
20 For they speak not peace, And against the quiet of the land, Deceitful words they devise,क्योंकि वे मेल की बातें नहीं बोलते, परन्तु देश में जो चुपचाप रहते हैं, उनके विरुद्ध छल की कल्पनाएं करते हैं।
21 And they enlarge against me their mouth, They said, `Aha, aha, our eye hath seen.'और उन्होंने मेरे विरुद्ध मुंह पसार के कहा; आहा, आहा, हम ने अपनी आंखों से देखा है!
22 Thou hast seen, O Jehovah, Be not silent, O Lord -- be not far from me,हे यहोवा, तू ने तो देखा है; चुप न रह! हे प्रभु, मुझ से दूर न रह!
23 Stir up, and wake to my judgment, My God, and my Lord, to my plea.उठ, मेरे न्याय के लिये जाग, हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे प्रभु, मेरे मुकद्दमा निपटाने के लिये आ!
24 Judge me according to Thy righteousness, O Jehovah my God, And they do not rejoice over me.हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अपने धर्म के अनुसार मेरा न्याय चुका; और उन्हें मेरे विरुद्ध आनन्द करने न दे!
25 They do not say in their heart, `Aha, our desire.' They do not say, `We swallowed him up.'वे मन में न कहने पाएं, कि आहा! हमारी तो इच्छा पूरी हुई! वह यह न कहें कि हम उसे निगल गए हैं॥
26 They are ashamed and confounded together, Who are rejoicing at my evil. They put on shame and confusion, Who are magnifying themselves against me.जो मेरी हानि से आनन्दित होते हैं उनके मुंह लज्जा के मारे एक साथ काले हों! जो मेरे विरुद्ध बड़ाई मारते हैं वह लज्जा और अनादर से ढ़ंप जाएं!
27 They sing and rejoice, who are desiring my righteousness, And they say continually, `Jehovah is magnified, Who is desiring the peace of His servant.'जो मेरे धर्म से प्रसन्न रहते हैं, वह जयजयकार और आनन्द करें, और निरन्तर कहते रहें, यहोवा की बड़ाई हो, जो अपने दास के कुशल से प्रसन्न होता है!
28 And my tongue uttereth Thy righteousness, All the day Thy praise!तब मेरे मुंह से तेरे धर्म की चर्चा होगी, और दिन भर तेरी स्तुति निकलेगी॥
Hindi Bible