Psalm 23 - BBE (Hindi)
1 <A Psalm. Of David.> The Lord takes care of me as his sheep; I will not be without any good thing.यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2 He makes a resting-place for me in the green fields: he is my guide by the quiet waters.वह मुझे हरी हरी चराइयों में बैठाता है; वह मुझे सुखदाई जल के झरने के पास ले चलता है;
3 He gives new life to my soul: he is my guide in the ways of righteousness because of his name.वह मेरे जी में जी ले आता है। धर्म के मार्गो में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4 Yes, though I go through the valley of deep shade, I will have no fear of evil; for you are with me, your rod and your support are my comfort.चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में होकर चलूं, तौभी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है॥
5 You make ready a table for me in front of my haters: you put oil on my head; my cup is overflowing.तू मेरे सताने वालों के साम्हने मेरे लिये मेज बिछाता है; तू ने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमण्ड रहा है।
6 Truly, blessing and mercy will be with me all the days of my life; and I will have a place in the house of the Lord all my days.निश्चय भलाई और करूणा जीवन भर मेरे साथ साथ बनी रहेंगी; और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूंगा॥
Hindi Bible