Bible

Psalm 2 - WBT (Hindi)

1 Why do the heathen rage, and the people imagine a vain thing?जाति जाति के लोग क्यों हुल्लड़ मचाते हैं, और देश देश के लोग व्यर्थ बातें क्यों सोच रहे हैं?

2 The kings of the earth set themselves, and the rulers take counsel together, against the LORD, and against his anointed, saying,यहोवा के और उसके अभिषिक्त के विरूद्ध पृथ्वी के राजा मिलकर, और हाकिम आपस में सम्मति करके कहते हैं, कि

3 Let us break their bands asunder, and cast away their cords from us.आओ, हम उनके बन्धन तोड़ डालें, और उनकी रस्सियों अपने ऊपर से उतार फेंके॥

4 He that sitteth in the heavens shall laugh: the Lord shall have them in derision.वह जो स्वर्ग में विराजमान है, हंसेगा, प्रभु उन को ठट्ठों में उड़ाएगा।

5 Then shall he speak to them in his wrath, and trouble them in his sore displeasure.तब वह उन से क्रोध करके बातें करेगा, और क्रोध में कहकर उन्हें घबरा देगा, कि

6 Yet have I set my king upon my holy hill of Zion.मैं तो अपने ठहराए हुए राजा को अपने पवित्र पर्वत सिय्योन की राजगद्दी पर बैठा चुका हूं।

7 I will declare the decree: the LORD hath said to me, Thou art my Son; this day have I begotten thee.मैं उस वचन का प्रचार करूंगा: जो यहोवा ने मुझ से कहा, तू मेरा पुत्रा है, आज तू मुझ से उत्पन्न हुआ।

8 Ask of me, and I will give thee the heathen for thy inheritance, and the uttermost parts of the earth for thy possession.मुझ से मांग, और मैं जाति जाति के लोगों को तेरी सम्पत्ति होने के लिये, और दूर दूर के देशों को तेरी निज भूमि बनने के लिये दे दूंगा।

9 Thou shalt break them with a rod of iron; thou shalt dash them in pieces like a potter's vessel.तू उन्हें लोहे के डण्डे से टुकड़े टुकड़े करेगा। तू कुम्हार के बर्तन की नाईं उन्हें चकना चूर कर डालेगा॥

10 Be wise now therefore, O ye kings: be instructed, ye judges of the earth.इसलिये अब, हे राजाओं, बुद्धिमान बनो; हे पृथ्वी के न्यायियों, यह उपदेश ग्रहण करो।

11 Serve the LORD with fear, and rejoice with trembling.डरते हुए यहोवा की उपासना करो, और कांपते हुए मगन हो।

12 Kiss the Son, lest he be angry, and ye perish from the way, when his wrath is kindled but a little. Blessed are all they that put their trust in him.पुत्र को चूमो ऐसा न हो कि वह क्रोध करे, और तुम मार्ग ही में नाश हो जाओ; क्योंकि क्षण भर में उसका क्रोध भड़कने को है॥ धन्य हैं वे जिनका भरोसा उस पर है॥

Hindi Bible