Bible

Psalm 19 - WEB (Hindi)

1 > The heavens declare the glory of God. The expanse shows his handiwork.आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है।

2 Day after day they pour forth speech, And night after night they display knowledge.दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।

3 There is no speech nor language, Where their voice is not heard.न तोकोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।

4 Their voice has gone out through all the earth, Their words to the end of the world. In them he has set a tent for the sun,उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। उन में उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,

5 Which is as a bridegroom coming out of his chamber, Like a strong man rejoicing to run his course.जो दुल्हे के समान अपने महल से निकलता है। वह शूरवीर की नाईं अपनी दौड़ दौड़ने को हर्षित होता है।

6 His going forth is from the end of the heavens, His circuit to its ends; There is nothing hidden from its heat.वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सब को पहुंचती है॥

7 Yahweh's law is perfect, restoring the soul. Yahweh's testimony is sure, making wise the simple.यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;

8 Yahweh's precepts are right, rejoicing the heart. Yahweh's commandment is pure, enlightening the eyes.यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आंखों में ज्योति ले आती है;

9 The fear of Yahweh is clean, enduring forever. Yahweh's ordinances are true, and righteous altogether.यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।

10 More to be desired are they than gold, yes, than much fine gold; Sweeter also than honey and the extract of the honeycomb.वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और टपकने वाले छत्ते से भी बढ़कर मधुर हैं।

11 Moreover by them is your servant warned. In keeping them there is great reward.और उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।

12 Who can discern his errors? Forgive me from hidden errors.अपनी भूलचूक को कौन समझ सकता है? मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर।

13 Keep back your servant also from presumptuous sins. Let them not have dominion over me. Then I will be upright, I will be blameless and innocent of great transgression.तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख; वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएं! तब मैं सिद्ध हो जाऊंगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूंगा॥

14 Let the words of my mouth and the meditation of my heart Be acceptable in your sight, Yahweh, my rock, and my redeemer.मेरे मुंह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहण योग्य हों, हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करने वाले!

Hindi Bible