Bible

Psalm 19 - BBE (Hindi)

1 <To the chief music-maker. A Psalm. Of David.> The heavens are sounding the glory of God; the arch of the sky makes clear the work of his hands.आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है।

2 Day after day it sends out its word, and night after night it gives knowledge.दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।

3 There are no words or language; their voice makes no sound.न तोकोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।

4 Their line has gone out through all the earth, and their words to the end of the world. In them has he put a tent for the sun,उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। उन में उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,

5 Who is like a newly married man coming from his bride-tent, and is glad like a strong runner starting on his way.जो दुल्हे के समान अपने महल से निकलता है। वह शूरवीर की नाईं अपनी दौड़ दौड़ने को हर्षित होता है।

6 His going out is from the end of the heaven, and his circle to the ends of it; there is nothing which is not open to his heat.वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सब को पहुंचती है॥

7 The law of the Lord is good, giving new life to the soul: the witness of the Lord is certain, giving wisdom to the foolish.यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;

8 The orders of the Lord are right, making glad the heart: the rule of the Lord is holy, giving light to the eyes.यहोवा के उपदेश सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं; यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आंखों में ज्योति ले आती है;

9 The fear of the Lord is clean, and has no end; the decisions of the Lord are true and full of righteousness.यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है; यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।

10 More to be desired are they than gold, even than much shining gold; sweeter than the dropping honey.वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं; वे मधु से और टपकने वाले छत्ते से भी बढ़कर मधुर हैं।

11 By them is your servant made conscious of danger, and in keeping them there is great reward.और उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है; उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है।

12 Who has full knowledge of his errors? make me clean from secret evil.अपनी भूलचूक को कौन समझ सकता है? मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर।

13 Keep your servant back from sins of pride; let them not have rule over me: then will I be upright and free from great sin.तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख; वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएं! तब मैं सिद्ध हो जाऊंगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूंगा॥

14 Let the words of my mouth and the thoughts of my heart be pleasing in your eyes, O Lord, my strength and my salvation.मेरे मुंह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहण योग्य हों, हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करने वाले!

Hindi Bible