Bible

Psalm 144 - WEB (Hindi)

1 > Blessed be Yahweh, my rock, Who teaches my hands to war, And my fingers to battle:धन्य है यहोवा, जो मेरी चट्टान है, वह मेरे हाथों को लड़ने, और युद्ध करने के लिये तैयार करता है।

2 My loving kindness, my fortress, My high tower, my deliverer, My shield, and he in whom I take refuge; Who subdues my people under me.वह मेरे लिये करूणानिधान और गढ़, ऊंचा स्थान और छुड़ाने वाला है, वह मेरी ढ़ाल और शरण स्थान है, जो मेरी प्रजा को मेरे वश में कर देता है॥

3 Yahweh, what is man, that you care for him? Or the son of man, that you think of him?हे यहोवा, मनुष्य क्या है कि तू उसकी सुधि लेता है, या आदमी क्या है, कि तू उसकी कुछ चिन्ता करता है?

4 Man is like a breath. His days are like a shadow that passes away.मनुष्य तो सांस के समान है; उसके दिन ढलती हुई छाया के समान हैं॥

5 Part your heavens, Yahweh, and come down. Touch the mountains, and they will smoke.हे यहोवा, अपने स्वर्ग को नीचा करके उतर आ! पहाड़ों को छू तब उन से धुंआं उठेगा!

6 Throw out lightning, and scatter them. Send out your arrows, and rout them.बिजली कड़का कर उन को तितर बितर कर दे, अपने तीर चला कर उन को घबरा दे!

7 Stretch out your hand from above, Rescue me, and deliver me out of great waters, Out of the hands of foreigners;अपने हाथ ऊपर से बढ़ा कर मुझे महासागर से उबार, अर्थात परदेशियों के वश से छुड़ा।

8 Whose mouths speak deceit, Whose right hand is a right hand of falsehood.उनके मुंह से तो व्यर्थ बातें निकलती हैं, और उनके दाहिने हाथ से धोखे के काम होते हैं॥

9 I will sing a new song to you, God. On a ten-stringed lyre, I will sing praises to you.हे परमेश्वर, मैं तेरी स्तुति का नया गीत गाऊंगा; मैं दस तार वाली सारंगी बजा कर तेरा भजन गाऊंगा।

10 You are he who gives salvation to kings, Who rescues David, his servant, from the deadly sword.तू राजाओं का उद्धार करता है, और अपने दास दाऊद को तलवार की मार से बचाता है।

11 Rescue me, and deliver me out of the hands of foreigners, Whose mouths speak deceit, Whose right hand is a right hand of falsehood.तू मुझ को उबार और परदेशियों के वश से छुड़ा ले, जिन के मुंह से व्यर्थ बातें निकलती हैं, और जिनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है॥

12 Then our sons will be like well-nurtured plants, Our daughters like pillars carved to adorn a palace.जब हमारे बेटे जवानी के समय पौधों की नाईं बढ़े हुए हों, और हमारी बेटियां उन कोने वाले पत्थरों के समान हों, जो मन्दिर के पत्थरों की नाईं बनाए जाएं;

13 Our barns are full, filled with all kinds of provision. Our sheep bring forth thousands and ten thousands in our fields.जब हमारे खत्ते भरे रहें, और उन में भांति भांति का अन्न धरा जाए, और हमारी भेड़- बकरियां हमारे मैदानों में हजारों हजार बच्चे जनें;

14 Our oxen will pull heavy loads. There is no breaking in, and no going away, And no outcry in our streets.जब हमारे बैल खूब लदे हुए हों; जब हमें न विघ्न हो और न हमारा कहीं जाना हो, और न हमारे चौकों में रोना- पीटना हो,

15 Happy are the people who are in such a situation. Happy are the people whose God is Yahweh.तो इस दशा में जो राज्य हो वह क्या ही धन्य होगा! जिस राज्य का परमेश्वर यहोवा है, वह क्या ही धन्य है!

Hindi Bible