Bible

Psalm 11 - WEB (Hindi)

1 > In Yahweh, I take refuge. How can you say to my soul, "Flee as a bird to your mountain!"मेरा भरोसा परमेश्वर पर है; तुम क्योंकर मेरे प्राण से कह सकते हो कि पक्षी की नाईं अपने पहाड़ पर उड़ जा?

2 For, behold, the wicked bend their bows. They set their arrows on the strings, That they may shoot in darkness at the upright in heart.क्योंकि देखो, दुष्ट अपना धनुष चढ़ाते हैं, और अपना तीर धनुष की डोरी पर रखते हैं, कि सीधे मन वालों पर अन्धियारे में तीर चलाएं।

3 If the foundations are destroyed, What can the righteous do?यदि नेवें ढ़ा दी जाएं तो धर्मी क्या कर सकता है?

4 Yahweh is in his holy temple. Yahweh is on his throne in heaven. His eyes observe. His eyes examine the children of men.परमेश्वर अपने पवित्र भवन में है; परमेश्वर का सिंहासन स्वर्ग में है; उसकी आंखें मनुष्य की सन्तान को नित देखती रहती हैं और उसकी पलकें उन को जांचती हैं।

5 Yahweh examines the righteous, But the wicked and him who loves violence his soul hates.यहोवा धर्मी को परखता है, परन्तु वह उन से जो दुष्ट हैं और उपद्रव से प्रीति रखते हैं अपनी आत्मा में घृणा करता है।

6 On the wicked he will rain blazing coals; Fire, sulfur, and scorching wind shall be the portion of their cup.वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बांट दी जाएंगी।

7 For Yahweh is righteous. He loves righteousness. The upright shall see his face.क्योंकि यहोवा धर्मी है, वह धर्म के ही कामों से प्रसन्न रहता है; धर्मी जन उसका दर्शन पाएंगे॥

Hindi Bible