Bible

Psalm 11 - DBY (Hindi)

1 {To the chief Musician. [A Psalm] of David.} In Jehovah have I put my trust: how say ye to my soul, Flee [as] a bird to your mountain?मेरा भरोसा परमेश्वर पर है; तुम क्योंकर मेरे प्राण से कह सकते हो कि पक्षी की नाईं अपने पहाड़ पर उड़ जा?

2 For behold, the wicked bend the bow, they make ready their arrow upon the string, that they may in darkness shoot at the upright in heart.क्योंकि देखो, दुष्ट अपना धनुष चढ़ाते हैं, और अपना तीर धनुष की डोरी पर रखते हैं, कि सीधे मन वालों पर अन्धियारे में तीर चलाएं।

3 If the foundations be destroyed, what shall the righteous do?यदि नेवें ढ़ा दी जाएं तो धर्मी क्या कर सकता है?

4 Jehovah [is] in the temple of his holiness; Jehovah, -- his throne is in the heavens: his eyes behold, his eyelids try the children of men.परमेश्वर अपने पवित्र भवन में है; परमेश्वर का सिंहासन स्वर्ग में है; उसकी आंखें मनुष्य की सन्तान को नित देखती रहती हैं और उसकी पलकें उन को जांचती हैं।

5 Jehovah trieth the righteous one; but the wicked, and him that loveth violence, his soul hateth.यहोवा धर्मी को परखता है, परन्तु वह उन से जो दुष्ट हैं और उपद्रव से प्रीति रखते हैं अपनी आत्मा में घृणा करता है।

6 Upon the wicked he shall rain snares, fire and brimstone; and scorching wind shall be the portion of their cup.वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बांट दी जाएंगी।

7 For righteous is Jehovah; he loveth righteousness, his countenance doth behold the upright.क्योंकि यहोवा धर्मी है, वह धर्म के ही कामों से प्रसन्न रहता है; धर्मी जन उसका दर्शन पाएंगे॥

Hindi Bible