Proverbs 9 - DBY (Hindi)
1 Wisdom hath built her house, she hath hewn out her seven pillars;बुद्धि ने अपना घर बनाया और उसके सातों खंभे गढ़े हुए हैं।
2 she hath slaughtered her cattle, she hath mingled her wine, she hath also prepared her table;उस ने अपने पशु वध कर के, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया है, और अपनी मेज़ लगाई है।
3 she hath sent forth her maidens: she crieth upon the summits of the high places of the city,उस ने अपनी सहेलियां, सब को बुलाने के लिये भेजी है; वह नगर के ऊंचे स्थानों की चोटी पर पुकारती है,
4 Whoso is simple, let him turn in hither. To him that is void of understanding, she saith,जो कोई भोला हे वह मुड़ कर यहीं आए! और जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है,
5 Come, eat ye of my bread, and drink of the wine that I have mingled.आओ, मेरी रोटी खाओ, और मेरे मसाला मिलाए हुए दाखमधु को पीओ।
6 Forsake follies and live, and go in the way of intelligence.भोलों का संग छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।
7 He that instructeth a scorner getteth to himself shame; and he that reproveth a wicked [man] [getteth] to himself a blot.जो ठट्ठा करने वाले को शिक्षा देता है, सो अपमानित होता है, और जो दुष्ट जन को डांटता है वह कलंकित होता है॥
8 Reprove not a scorner, lest he hate thee; reprove a wise [man], and he will love thee.ठट्ठा करने वाले को न डांट ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डांट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा।
9 Impart to a wise [man], and he will become yet wiser; teach a righteous [man], and he will increase learning.बुद्धिमान को शिक्षा दे, वह अधिक बुद्धिमान होगा; धर्मी को चिता दे, वह अपनी विद्या बढ़ाएगा।
10 The fear of Jehovah is the beginning of wisdom; and the knowledge of the Holy is intelligence.यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्र ईश्वर को जानना ही समझ है।
11 For by me thy days shall be multiplied, and years of life shall be added to thee.मेरे द्वारा तो तेरी आयु बढ़ेगी, और तेरे जीवन के वर्ष अधिक होंगे।
12 If thou art wise, thou shalt be wise for thyself; and if thou scornest, thou alone shalt bear it.यदि तू बुद्धिमान हो, ते बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा॥
13 The foolish woman is clamorous; she is stupid, and knoweth nothing.मूर्खता रूपी स्त्री हौरा मचाने वाली है; वह तो भोली है, और कुछ नहीं जानती।
14 And she sitteth at the entry of her house, on a seat in the high places of the city,वह अपने घर के द्वार में, और नगर के ऊंचे स्थानों में मचिया पर बैठी हुई
15 to call passers-by who go right on their ways:जो बटोही अपना अपना मार्ग पकड़े हुए सीधे चले जाते हैं, उन को यह कह कह कर पुकारती है,
16 Whoso is simple, let him turn in hither. And to him that is void of understanding she saith,जो कोई भोला है, वह मुड़ कर यहीं आए; जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है,
17 Stolen waters are sweet, and the bread of secrecy is pleasant.चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके छिपे की रोटी अच्छी लगती है।
18 But he knoweth not that the dead are there; [that] her guests are in the depths of Sheol.और वह नहीं जानता है, कि वहां मरे हुए पड़े हैं, और उस स्त्री के नेवतहारी अधोलोक के निचले स्थानों में पहुंचे हैं॥
Hindi Bible