Bible

Proverbs 4 - WEB (Hindi)

1 Listen, sons, to a father's instruction. Pay attention and know understanding;हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।

2 For I give you sound learning. Don't forsake my law.क्योंकि मैं ने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो।

3 For I was a son to my father, Tender and an only child in the sight of my mother.देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का अकेला दुलारा था,

4 He taught me, and said to me: "Let your heart retain my words. Keep my commandments, and live.और मेरा पिता मुझे यह कह कर सिखाता था, कि तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा।

5 Get wisdom. Get understanding. Don't forget, neither swerve from the words of my mouth.बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उन को भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।

6 Don't forsake her, and she will preserve you. Love her, and she will keep you.बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उस से प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी।

7 Wisdom is supreme. Get wisdom. Yes, though it costs all your possessions, get understanding.बुद्धि श्रेष्ट है इसलिये उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; जो कुछ तू प्राप्त करे उसे प्राप्त तो कर परन्तु समझ की प्राप्ति का यत्न घटने न पाए।

8 Esteem her, and she will exalt you. She will bring you to honor, when you embrace her.उसकी बड़ाई कर, वह तुझ को बढ़ाएगी; जब तू उस से लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।

9 She will give to your head a garland of grace. She will deliver a crown of splendor to you."वह तेरे सिर पर शोभायमान भूषण बान्धेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी॥

10 Listen, my son, and receive my sayings. The years of your life will be many.हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुन कर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा।

11 I have taught you in the way of wisdom. I have led you in straight paths.मैं ने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सीधाई के पथ पर चलाया है।

12 When you go, your steps will not be hampered. When you run, you will not stumble.चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा।

13 Take firm hold of instruction. Don't let her go. Keep her, for she is your life.शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।

14 Don't enter into the path of the wicked. Don't walk in the way of evil men.दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।

15 Avoid it, and don't pass by it. Turn from it, and pass on.उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़ कर आगे बढ़ जा।

16 For they don't sleep, unless they do evil. Their sleep is taken away, unless they make someone fall.क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उन को नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएं, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।

17 For they eat the bread of wickedness, And drink the wine of violence.वे तो दुष्टता से कमाई हुई रोटी खाते, और उपद्रव के द्वारा पाया हुआ दाखमधु पीते हैं।

18 But the path of the righteous is like the dawning light, That shines more and more until the perfect day.परन्तु धर्मियों की चाल उस चमकती हुई ज्योति के समान है, जिसका प्रकाश दोपहर तक अधिक अधिक बढ़ता रहता है।

19 The way of the wicked is like darkness. They don't know what they stumble over.दुष्टों का मार्ग घोर अन्धकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं॥

20 My son, attend to my words. Turn your ear to my sayings.हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा।

21 Let them not depart from your eyes. Keep them in the midst of your heart.इन को अपनी आंखों की ओट न होने दे; वरन अपने मन में धारण कर।

22 For they are life to those who find them, And health to their whole body.क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं।

23 Keep your heart with all diligence, For out of it is the wellspring of life.सब से अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है।

24 Put away from yourself a perverse mouth. Put corrupt lips far from you.टेढ़ी बात अपने मुंह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे।

25 Let your eyes look straight ahead. Fix your gaze directly before you.तेरी आंखें साम्हने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें।

26 Make the path of your feet level. Let all of your ways be established.अपने पांव धरने के लिये मार्ग को समथर कर, और तेरे सब मार्ग ठीक रहें।

27 Don't turn to the right hand nor to the left. Remove your foot from evil.न तो दहिनी ओर मुढ़ना, और न बाईं ओर; अपने पांव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले॥

Hindi Bible