Proverbs 4 - KJV (Hindi)
1 Hear, ye children, the instruction of a father, and attend to know understanding.हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।
2 For I give you good doctrine, forsake ye not my law.क्योंकि मैं ने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो।
3 For I was my father's son, tender and only beloved in the sight of my mother.देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का अकेला दुलारा था,
4 He taught me also, and said unto me, Let thine heart retain my words: keep my commandments, and live.और मेरा पिता मुझे यह कह कर सिखाता था, कि तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा।
5 Get wisdom, get understanding: forget it not; neither decline from the words of my mouth.बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उन को भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।
6 Forsake her not, and she shall preserve thee: love her, and she shall keep thee.बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उस से प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी।
7 Wisdom is the principal thing; therefore get wisdom: and with all thy getting get understanding.बुद्धि श्रेष्ट है इसलिये उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; जो कुछ तू प्राप्त करे उसे प्राप्त तो कर परन्तु समझ की प्राप्ति का यत्न घटने न पाए।
8 Exalt her, and she shall promote thee: she shall bring thee to honour, when thou dost embrace her.उसकी बड़ाई कर, वह तुझ को बढ़ाएगी; जब तू उस से लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।
9 She shall give to thine head an ornament of grace: a crown of glory shall she deliver to thee.वह तेरे सिर पर शोभायमान भूषण बान्धेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी॥
10 Hear, O my son, and receive my sayings; and the years of thy life shall be many.हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुन कर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा।
11 I have taught thee in the way of wisdom; I have led thee in right paths.मैं ने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सीधाई के पथ पर चलाया है।
12 When thou goest, thy steps shall not be straitened; and when thou runnest, thou shalt not stumble.चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा।
13 Take fast hold of instruction; let her not go: keep her; for she is thy life.शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।
14 Enter not into the path of the wicked, and go not in the way of evil men.दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।
15 Avoid it, pass not by it, turn from it, and pass away.उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़ कर आगे बढ़ जा।
16 For they sleep not, except they have done mischief; and their sleep is taken away, unless they cause some to fall.क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उन को नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएं, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।
17 For they eat the bread of wickedness, and drink the wine of violence.वे तो दुष्टता से कमाई हुई रोटी खाते, और उपद्रव के द्वारा पाया हुआ दाखमधु पीते हैं।
18 But the path of the just is as the shining light, that shineth more and more unto the perfect day.परन्तु धर्मियों की चाल उस चमकती हुई ज्योति के समान है, जिसका प्रकाश दोपहर तक अधिक अधिक बढ़ता रहता है।
19 The way of the wicked is as darkness: they know not at what they stumble.दुष्टों का मार्ग घोर अन्धकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं॥
20 My son, attend to my words; incline thine ear unto my sayings.हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा।
21 Let them not depart from thine eyes; keep them in the midst of thine heart.इन को अपनी आंखों की ओट न होने दे; वरन अपने मन में धारण कर।
22 For they are life unto those that find them, and health to all their flesh.क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं।
23 Keep thy heart with all diligence; for out of it are the issues of life.सब से अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है।
24 Put away from thee a froward mouth, and perverse lips put far from thee.टेढ़ी बात अपने मुंह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे।
25 Let thine eyes look right on, and let thine eyelids look straight before thee.तेरी आंखें साम्हने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें।
26 Ponder the path of thy feet, and let all thy ways be established.अपने पांव धरने के लिये मार्ग को समथर कर, और तेरे सब मार्ग ठीक रहें।
27 Turn not to the right hand nor to the left: remove thy foot from evil.न तो दहिनी ओर मुढ़ना, और न बाईं ओर; अपने पांव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले॥
Hindi Bible