Bible

Proverbs 25 - DBY (Hindi)

1 These are also proverbs of Solomon, which the men of Hezekiah king of Judah transcribed.सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी॥

2 It is the glory of God to conceal a thing; but the glory of kings is to search out a thing.परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

3 The heavens for height, and the earth for depth, and the heart of kings is unsearchable.स्वर्ग की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।

4 Take away the dross from the silver, and there cometh forth a vessel for the refiner:चान्दी में से मैल दूर करने पर सुनार के लिये एक पात्र हो जाता है।

5 take away the wicked from before the king, and his throne shall be established in righteousness.राजा के साम्हने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।

6 Put not thyself forward in the presence of the king, and stand not in the place of the great;राजा के साम्हने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना;

7 for better it is that it be said unto thee, Come up hither, than that thou shouldest be put lower in the presence of the prince whom thine eyes see.क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके साम्हने तेरा अपमान न हो, वरन तुझ से यह कहा जाए, आगे बढ़ कर विराज॥

8 Go not forth hastily to strive, lest [thou know not] what to do in the end thereof, when thy neighbour hath put thee to shame.झगड़ा करने में जल्दी न करना नहीं तो अन्त में जब तेरा पड़ोसी तेरा मुंह काला करे तब तू क्या कर सकेगा?

9 Debate thy cause with thy neighbour, but reveal not the secret of another;अपने पडोसी के साथ वाद विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;

10 lest he that heareth [it] disgrace thee, and thine evil report turn not away.ऐसा न हो कि सुनने वाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरा अपवाद बना रहे॥

11 [As] apples of gold in pictures of silver, is a word spoken in season.जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

12 An ear-ring of gold, and an ornament of fine gold, is a wise reprover upon an attentive ear.जैसे सोने का नथ और कुन्दन का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही मानने वाले के कान में बुद्धिमान की डांट भी अच्छी लगती है।

13 As the cold of snow in the time of harvest, [so] is a faithful messenger to them that send him: for he refresheth the soul of his masters.जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसे ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजने वालों का जी ठण्डा होता है।

14 Clouds and wind without rain, [so] is a man that boasteth himself of a false gift.जैसे बादल और पवन बिना दृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ-मूठ दान देने वाले का बड़ाई मारना होता है॥

15 By long forbearing is a ruler persuaded, and a soft tongue breaketh the bone.धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है।

16 Hast thou found honey? Eat so much as is sufficient for thee, lest thou be surfeited therewith, and vomit it.क्या तू ने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खा कर उसे उगल दे।

17 Let thy foot be seldom in thy neighbour's house; lest he be weary of thee and hate thee.अपने पड़ोसी के घर में बारम्बार जाने से अपने पांव को रोक ऐसा न हो कि वह खिन्न हो कर घृणा करने लगे।

18 A maul, and a sword, and a sharp arrow, is a man that beareth false witness against his neighbour.जो किसी के विरूद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो हथौड़ा और तलवार और पैना तीर है।

19 A broken tooth, and a tottering foot, is confidence in an unfaithful [man] in the day of trouble.विपत्ति के समय विश्वासघाती का भरोसा टूटे हुए दांत वा उखड़े पांव के समान है।

20 [As] he that taketh off a garment in cold weather, [and as] vinegar upon nitre, so is he that singeth songs to a sad heart.जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना वा सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मन वाले के साम्हने गीत गाना होता है।

21 If thine enemy be hungry, give him bread to eat; and if he be thirsty, give him water to drink:यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उस को रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;

22 for thou shalt heap coals of fire upon his head, and Jehovah shall reward thee.क्योंकि इस रीति तू उसके सिर पर अंगारे डालेगा, और यहोवा तुझे इसका फल देगा।

23 The north wind bringeth forth rain, and the angry countenance a backbiting tongue.जैसे उत्तरीय वायु वर्षा को लाती है, वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है।

24 It is better to dwell in a corner of the housetop, than with a contentious woman, and a house in common.लम्बे चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

25 [As] cold waters to a thirsty soul, so is good news from a far country.जैसा थके मान्दे के प्राणों के लिये ठण्डा पानी होता है, वैसा ही दूर देश से आया हुआ शुभ समाचार भी होता है।

26 A troubled fountain, and a defiled well, is a righteous [man] that giveth way before the wicked.जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह गंदले सोते और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।

27 It is not good to eat much honey; and to search into weighty matters is [itself] a weight.बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, परन्तु कठिन बातों की पूछताछ महिमा का कारण होता है।

28 He that hath no rule over his own spirit is [as] a city broken down, without walls.जिसकी आत्मा वश में नहीं वह ऐसे नगर के समान है जिसकी शहरपनाह नाका कर के तोड़ दी गई हो॥

Hindi Bible