Bible

Proverbs 21 - WEB (Hindi)

1 The king's heart is in Yahweh's hand like the watercourses. He turns it wherever he desires.राजा का मन नालियों के जल की नाईं यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उस को फेर देता है।

2 Every way of a man is right in his own eyes, But Yahweh weighs the hearts.मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जांचता है,

3 To do righteousness and justice Is more acceptable to Yahweh than sacrifice.धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

4 A high look, and a proud heart, The lamp of the wicked, is sin.चढ़ी आंखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।

5 The plans of the diligent surely lead to profit; And everyone who is hasty surely rushes to poverty.कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करने वाले को केवल घटती होती है।

6 Getting treasures by a lying tongue Is a fleeting vapor for those who seek death.जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जाने वाला कोहरा है, उसके ढूंढ़ने वाले मृत्यु ही को ढूंढ़ते हैं।

7 The violence of the wicked will drive them away, Because they refuse to do what is right.जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उस से उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इनकार करते हैं।

8 The way of the guilty is devious, But the conduct of the innocent is upright.पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।

9 It is better to dwell in the corner of the housetop, Than to share a house with a contentious woman.लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

10 The soul of the wicked desires evil; His neighbor finds no mercy in his eyes.दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नही करता।

11 When the mocker is punished, the simple gains wisdom; When the wise is instructed, he receives knowledge.जब ठट्ठा करने वाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।

12 The Righteous One considers the house of the wicked, And brings the wicked to ruin.धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है; ईश्वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।

13 Whoever stops his ears at the cry of the poor, He will also cry out, but shall not be heard.जो कंगाल की दोहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।

14 A gift in secret pacifies anger; And a bribe in the cloak, strong wrath.गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठण्डा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।

15 It is joy to the righteous to do justice; But it is a destruction to the workers of iniquity.न्याय का काम, करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।

16 The man who wanders out of the way of understanding Shall rest in the assembly of the dead.जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।

17 He who loves pleasure shall be a poor man: He who loves wine and oil shall not be rich.जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल होता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।

18 The wicked is a ransom for the righteous; The treacherous for the upright.दुष्ट जन धर्मी की छुडौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों की सन्ती दण्ड भोगते हैं।

19 It is better to dwell in a desert land, Than with a contentious and fretful woman.झगड़ालू और चिढ़ने वाली पत्नी के संग रहने से जंगल में रहना उत्तम है।

20 There is precious treasure and oil in the dwelling of the wise; But a foolish man swallows it up.बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उन को उड़ा डालता है।

21 He who follows after righteousness and kindness Finds life, righteousness, and honor.जो धर्म और कृपा का पीछा पकड़ता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।

22 A wise man scales the city of the mighty, And brings down the strength of its confidence.बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़ कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।

23 Whoever guards his mouth and his tongue Keeps his soul from troubles.जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

24 The proud and haughty man, "scoffer" is his name; He works in the arrogance of pride.जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करने वाला पड़ता है।

25 The desire of the sluggard kills him, For his hands refuse to labor.आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।

26 There are those who covet greedily all the day long; But the righteous give and don't withhold.कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।

27 The sacrifice of the wicked is an abomination: How much more, when he brings it with a wicked mind!दुष्टों का बलिदान घृणित लगता है; विशेष कर के जब वह महापाप के निमित्त चढ़ाता है।

28 A false witness will perish, And a man who listens speaks to eternity.झूठा साक्षी नाश होता है, जिस ने जो सुना है, वही कहता हुआ स्थिर रहेगा।

29 A wicked man hardens his face; But as for the upright, he establishes his ways.दुष्ट मनुष्य कठोर मुख का होता है, और जो सीधा है, वह अपनी चाल सीधी करता है।

30 There is no wisdom nor understanding Nor counsel against Yahweh.यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।

31 The horse is prepared for the day of battle; But victory is with Yahweh.युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है॥

Hindi Bible