Proverbs 21 - DBY (Hindi)
1 The king's heart in the hand of Jehovah is [as] brooks of water: he turneth it whithersoever he will.राजा का मन नालियों के जल की नाईं यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उस को फेर देता है।
2 Every way of a man is right in his own eyes; but Jehovah weigheth the hearts.मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जांचता है,
3 To exercise justice and judgment is more acceptable to Jehovah than sacrifice.धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।
4 Lofty eyes, and a proud heart, the lamp of the wicked, is sin.चढ़ी आंखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।
5 The thoughts of the diligent [tend] only to plenteousness; but of every one that is hasty, only to want.कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करने वाले को केवल घटती होती है।
6 The getting of treasures by a lying tongue is a fleeting breath of them that seek death.जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जाने वाला कोहरा है, उसके ढूंढ़ने वाले मृत्यु ही को ढूंढ़ते हैं।
7 The devastation of the wicked sweepeth them away, because they refuse to do what is right.जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उस से उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इनकार करते हैं।
8 Very crooked is the way of a guilty man; but as for the pure, his work is upright.पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।
9 It is better to dwell in a corner of the housetop, than with a contentious woman, and a house in common.लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।
10 The soul of the wicked desireth evil: his neighbour findeth no favour in his eyes.दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नही करता।
11 When the scorner is punished, the simple becometh wise; and when the wise is instructed, he receiveth knowledge.जब ठट्ठा करने वाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।
12 One that is righteous wisely considereth the house of the wicked: he overthroweth the wicked to [their] ruin.धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है; ईश्वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।
13 Whoso stoppeth his ears at the cry of the poor, he also himself shall cry, and shall not be heard.जो कंगाल की दोहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।
14 A gift in secret pacifieth anger; and a present in the bosom, vehement fury.गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठण्डा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।
15 It is joy to a righteous [man] to do what is right; but it is ruin for the workers of iniquity.न्याय का काम, करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।
16 The man that wandereth out of the way of wisdom shall abide in the congregation of the dead.जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।
17 He that loveth mirth shall be a poor man; he that loveth wine and oil shall not be rich.जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल होता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।
18 The wicked is a ransom for the righteous, and a treacherous [man] in the stead of the upright.दुष्ट जन धर्मी की छुडौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों की सन्ती दण्ड भोगते हैं।
19 It is better to dwell in a desert land. than with a contentious and irritable woman.झगड़ालू और चिढ़ने वाली पत्नी के संग रहने से जंगल में रहना उत्तम है।
20 There is costly store and oil in the dwelling of a wise [man]; but a foolish man swalloweth it up.बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उन को उड़ा डालता है।
21 He that followeth after righteousness and mercy findeth life, righteousness, and honour.जो धर्म और कृपा का पीछा पकड़ता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।
22 A wise [man] scaleth the city of the mighty, and casteth down the strength of the confidence thereof.बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़ कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।
23 Whoso keepeth his mouth and his tongue keepeth his soul from troubles.जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।
24 Proud, arrogant, scorner is his name who dealeth in proud wrath.जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करने वाला पड़ता है।
25 The desire of the sluggard killeth him; for his hands refuse to work:आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।
26 He coveteth greedily all the day long; but the righteous giveth and spareth not.कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।
27 The sacrifice of the wicked is abomination: how much more when they bring it with a wicked purpose!दुष्टों का बलिदान घृणित लगता है; विशेष कर के जब वह महापाप के निमित्त चढ़ाता है।
28 A lying witness shall perish; and a man that heareth shall speak constantly.झूठा साक्षी नाश होता है, जिस ने जो सुना है, वही कहता हुआ स्थिर रहेगा।
29 A wicked man hardeneth his face; but as for the upright, he establisheth his way.दुष्ट मनुष्य कठोर मुख का होता है, और जो सीधा है, वह अपनी चाल सीधी करता है।
30 There is no wisdom, nor understanding, nor counsel against Jehovah.यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।
31 The horse is prepared for the day of battle; but safety is of Jehovah.युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है॥
Hindi Bible