Bible

Proverbs 21 - ASV (Hindi)

1 The king's heart is in the hand of Jehovah as the watercourses: He turneth it whithersoever he will.राजा का मन नालियों के जल की नाईं यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उस को फेर देता है।

2 Every way of a man is right in his own eyes; But Jehovah weigheth the hearts.मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जांचता है,

3 To do righteousness and justice Is more acceptable to Jehovah than sacrifice.धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

4 A high look, and a proud heart, `Even' the lamp of the wicked, is sin.चढ़ी आंखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।

5 The thoughts of the diligent `tend' only to plenteousness; But every one that is hasty `hasteth' only to want.कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करने वाले को केवल घटती होती है।

6 The getting of treasures by a lying tongue Is a vapor driven to and fro by them that seek death.जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जाने वाला कोहरा है, उसके ढूंढ़ने वाले मृत्यु ही को ढूंढ़ते हैं।

7 The violence of the wicked shall sweep them away, Because they refuse to do justice.जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उस से उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इनकार करते हैं।

8 The way of him that is laden with guilt is exceeding crooked; But as for the pure, his work is right.पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।

9 It is better to dwell in the corner of the housetop, Than with a contentious woman in a wide house.लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

10 The soul of the wicked desireth evil: His neighbor findeth no favor in his eyes.दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नही करता।

11 When the scoffer is punished, the simple is made wise; And when the wise is instructed, he receiveth knowledge.जब ठट्ठा करने वाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।

12 The righteous man considereth the house of the wicked, `How' the wicked are overthrown to `their' ruin.धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है; ईश्वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।

13 Whoso stoppeth his ears at the cry of the poor, He also shall cry, but shall not be heard.जो कंगाल की दोहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।

14 A gift in secret pacifieth anger; And a present in the bosom, strong wrath.गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठण्डा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।

15 It is joy to the righteous to do justice; But it is a destruction to the workers of iniquity.न्याय का काम, करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।

16 The man that wandereth out of the way of understanding Shall rest in the assembly of the dead.जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।

17 He that loveth pleasure shall be a poor man: He that loveth wine and oil shall not be rich.जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल होता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।

18 The wicked is a ransom for the righteous; And the treacherous `cometh' in the stead of the upright.दुष्ट जन धर्मी की छुडौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों की सन्ती दण्ड भोगते हैं।

19 It is better to dwell in a desert land, Than with a contentious and fretful woman.झगड़ालू और चिढ़ने वाली पत्नी के संग रहने से जंगल में रहना उत्तम है।

20 There is precious treasure and oil in the dwelling of the wise; But a foolish man swalloweth it up.बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उन को उड़ा डालता है।

21 He that followeth after righteousness and kindness Findeth life, righteousness, and honor.जो धर्म और कृपा का पीछा पकड़ता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।

22 A wise man scaleth the city of the mighty, And bringeth down the strength of the confidence thereof.बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़ कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।

23 Whoso keepeth his mouth and his tongue Keepeth his soul from troubles.जो अपने मुंह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

24 The proud and haughty man, scoffer is his name; He worketh in the arrogance of pride.जो अभिमन से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अंहकारी ठट्ठा करने वाला पड़ता है।

25 The desire of the sluggard killeth him; For his hands refuse to labor.आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।

26 There is that coveteth greedily all the day long; But the righteous giveth and withholdeth not.कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।

27 The sacrifice of the wicked is an abomination: How much more, when he bringeth it with a wicked mind!दुष्टों का बलिदान घृणित लगता है; विशेष कर के जब वह महापाप के निमित्त चढ़ाता है।

28 A false witness shall perish; But the man that heareth shall speak so as to endure.झूठा साक्षी नाश होता है, जिस ने जो सुना है, वही कहता हुआ स्थिर रहेगा।

29 A wicked man hardeneth his face; But as for the upright, he establisheth his ways.दुष्ट मनुष्य कठोर मुख का होता है, और जो सीधा है, वह अपनी चाल सीधी करता है।

30 There is no wisdom nor understanding Nor counsel against Jehovah.यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।

31 The horse is prepared against the day of battle; But victory is of Jehovah.युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है॥

Hindi Bible