Bible

Proverbs 20 - WEB (Hindi)

1 Wine is a mocker, and beer is a brawler; Whoever is led astray by them is not wise.दाखमधु ठट्ठा करने वाला और मदिरा हल्ला मचाने वाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।

2 The terror of a king is like the roaring of a lion: He who provokes him to anger forfeits his own life.राजा का भय दिखाना, सिंह का गरजना है; जो उस पर रोष करता, वह अपने प्राण का अपराधी होता है।

3 It is an honor for a man to keep aloof from strife; But every fool will be quarreling.मुकद्दमे से हाथ उठाना, पुरूष की महिमा ठहरती है; परन्तु सब मूढ़ झगड़ने को तैयार होते हैं।

4 The sluggard will not plow by reason of the winter; Therefore he shall beg in harvest, and have nothing.आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिये कटनी के समय वह भीख मांगता, और कुछ नहीं पाता।

5 Counsel in the heart of man is like deep water; But a man of understanding will draw it out.मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तौभी समझ वाला मनुष्य उस को निकाल लेता है।

6 Many men claim to be men of unfailing love, But who can find a faithful man?बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरूष कौन पा सकता है?

7 A righteous man walks in integrity. Blessed are his children after him.धर्मी जो खराई से चलता रहता है, उसके पीछे उसके लड़के बाले धन्य होते हैं।

8 A king who sits on the throne of judgment Scatters away all evil with his eyes.राजा जो न्याय के सिंहासन पर बैठा करता है, वह अपनी दृष्टि ही से सब बुराई को उड़ा देता है।

9 Who can say, "I have made my heart pure. I am clean and without sin?"कौन कह सकता है कि मैं ने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूं?

10 Differing weights and differing measures, Both of them alike are an abomination to Yahweh.घटती-बढ़ती बटखरे और घटते-बढ़ते नपुए इन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

11 Even a child makes himself known by his doings, Whether his work is pure, and whether it is right.लड़का भी अपने कामों से पहिचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है, वा नहीं।

12 The hearing ear, and the seeing eye, Yahweh has made even both of them.सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आंखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।

13 Don't love sleep, lest you come to poverty; Open your eyes, and you shall be satisfied with bread.नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आंखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।

14 "It's no good, it's no good," says the buyer; But when he is gone his way, then he boasts.मोल लेने के समय ग्राहक तुच्छ तुच्छ कहता है; परन्तु चले जाने पर बड़ाई करता है।

15 There is gold and abundance of rubies; But the lips of knowledge are a rare jewel.सोना और बहुत से मूंगे तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणी ठहरी हैं।

16 Take the garment of one who puts up collateral for a stranger; And hold him in pledge for a wayward woman.जो अनजाने का उत्तरदायी हुआ उसका कपड़ा, और जो पराए का उत्तरदायी हुआ उस से बंधक की वस्तु ले रख।

17 Fraudulent food is sweet to a man, But afterwards his mouth is filled with gravel.चोरी-छिपे की रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु पीछे उसका मुंह कंकड़ से भर जाता है।

18 Plans are established by advice; By wise guidance you wage war!सब कल्पनाएं सम्मति ही से स्थिर होती हैं; और युक्ति के साथ युद्ध करना चाहिये।

19 He who goes about as a tale-bearer reveals secrets; Therefore don't keep company with him who opens wide his lips.जो लुतराई करता फिरता है वह भेद प्रगट करता है; इसलिये बकवादी से मेल जोल न रखना।

20 Whoever curses his father or his mother, His lamp shall be put out in blackness of darkness.जो अपने माता-पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है।

21 An inheritance quickly gained at the beginning, Won't be blessed in the end.जो भाग पहिले उतावली से मिलता है, अन्त में उस पर आशीष नहीं होती।

22 Don't say, "I will pay back evil." Wait for Yahweh, and he will save you.मत कह, कि मैं बुराई का पलटा लूंगा; वरन यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझ को छुड़ाएगा।

23 Yahweh detests differing weights, And dishonest scales are not pleasing.घटती बढ़ती बटखरों से यहोवा घृणा करता है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।

24 A man's steps are from Yahweh; How then can man understand his way?मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; आदमी क्योंकर अपना चलना समझ सके?

25 It is a snare to a man to make a rash dedication, Then later to consider his vows.जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मान कर पूछ पाछ करने लगे, वह फन्दे में फंसेगा।

26 A wise king winnows out the wicked, And drives the threshing wheel over them.बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, ओर उन पर दावने का पहिया चलवाता है।

27 The spirit of man is Yahweh's lamp, Searching all his innermost parts.मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।

28 Love and faithfulness keep the king safe. His throne is sustained by love.राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी संभलती है।

29 The glory of young men is their strength. The splendor of old men is their gray hair.जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।

30 Wounding blows cleanse away evil, And beatings purge the innermost parts.चोट लगने से जो घाव होते हैं, वह बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है॥

Hindi Bible