Proverbs 20 - DBY (Hindi)
1 Wine is a scorner, strong drink is raging; and whoso erreth thereby is not wise.दाखमधु ठट्ठा करने वाला और मदिरा हल्ला मचाने वाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।
2 The terror of a king is as the roaring of a lion: he that provoketh him to anger sinneth against his own soul.राजा का भय दिखाना, सिंह का गरजना है; जो उस पर रोष करता, वह अपने प्राण का अपराधी होता है।
3 It is an honour for a man to cease from strife; but every fool rusheth into it.मुकद्दमे से हाथ उठाना, पुरूष की महिमा ठहरती है; परन्तु सब मूढ़ झगड़ने को तैयार होते हैं।
4 The sluggard will not plough by reason of the winter; he shall beg in harvest, and have nothing.आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिये कटनी के समय वह भीख मांगता, और कुछ नहीं पाता।
5 Counsel in the heart of man is deep water, and a man of understanding draweth it out.मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तौभी समझ वाला मनुष्य उस को निकाल लेता है।
6 Most men will proclaim every one his own kindness; but a faithful man who shall find?बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरूष कौन पा सकता है?
7 The righteous walketh in his integrity: blessed are his children after him!धर्मी जो खराई से चलता रहता है, उसके पीछे उसके लड़के बाले धन्य होते हैं।
8 A king sitting on the throne of judgment scattereth away all evil with his eyes.राजा जो न्याय के सिंहासन पर बैठा करता है, वह अपनी दृष्टि ही से सब बुराई को उड़ा देता है।
9 Who can say, I have made my heart clean, I am pure from my sin?कौन कह सकता है कि मैं ने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूं?
10 Divers weights, divers measures, even both of them are abomination to Jehovah.घटती-बढ़ती बटखरे और घटते-बढ़ते नपुए इन दोनों से यहोवा घृणा करता है।
11 Even a child is known by his doings, whether his work be pure, and whether it be right.लड़का भी अपने कामों से पहिचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है, वा नहीं।
12 The hearing ear, and the seeing eye, Jehovah hath made even both of them.सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आंखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।
13 Love not sleep, lest thou come to poverty; open thine eyes, [and] thou shalt be satisfied with bread.नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आंखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।
14 Bad! bad! saith the buyer; but when he is gone his way, then he boasteth.मोल लेने के समय ग्राहक तुच्छ तुच्छ कहता है; परन्तु चले जाने पर बड़ाई करता है।
15 There is gold, and a multitude of rubies; but the lips of knowledge are a precious Jewel.सोना और बहुत से मूंगे तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणी ठहरी हैं।
16 Take his garment that is become surety [for] another, and hold him in pledge for strangers.जो अनजाने का उत्तरदायी हुआ उसका कपड़ा, और जो पराए का उत्तरदायी हुआ उस से बंधक की वस्तु ले रख।
17 Bread of falsehood is sweet to a man, but afterwards his mouth shall be filled with gravel.चोरी-छिपे की रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु पीछे उसका मुंह कंकड़ से भर जाता है।
18 Plans are established by counsel; and with good advice make war.सब कल्पनाएं सम्मति ही से स्थिर होती हैं; और युक्ति के साथ युद्ध करना चाहिये।
19 He that goeth about talebearing revealeth secrets; therefore meddle not with him that openeth his lips.जो लुतराई करता फिरता है वह भेद प्रगट करता है; इसलिये बकवादी से मेल जोल न रखना।
20 Whoso curseth his father or his mother, his lamp shall be put out in the blackest darkness.जो अपने माता-पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है।
21 An inheritance obtained hastily at the beginning will not be blessed in the end.जो भाग पहिले उतावली से मिलता है, अन्त में उस पर आशीष नहीं होती।
22 Say not, I will recompense evil: wait on Jehovah, and he shall save thee.मत कह, कि मैं बुराई का पलटा लूंगा; वरन यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझ को छुड़ाएगा।
23 Divers weights are an abomination unto Jehovah; and a false balance is not good.घटती बढ़ती बटखरों से यहोवा घृणा करता है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।
24 The steps of a man are from Jehovah; and how can a man understand his own way?मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; आदमी क्योंकर अपना चलना समझ सके?
25 It is a snare to a man rashly to say, It is hallowed, and after vows to make inquiry.जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मान कर पूछ पाछ करने लगे, वह फन्दे में फंसेगा।
26 A wise king scattereth the wicked, and bringeth the wheel over them.बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, ओर उन पर दावने का पहिया चलवाता है।
27 Man's spirit is the lamp of Jehovah, searching all the inner parts of the belly.मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।
28 Mercy and truth preserve the king; and he upholdeth his throne by mercy.राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी संभलती है।
29 The glory of young men is their strength; and the beauty of old men is the grey head.जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।
30 Wounding stripes purge away evil, and strokes [purge] the inner parts of the belly.चोट लगने से जो घाव होते हैं, वह बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है॥
Hindi Bible