Bible

Proverbs 20 - ASV (Hindi)

1 Wine is a mocker, strong drink a brawler; And whosoever erreth thereby is not wise.दाखमधु ठट्ठा करने वाला और मदिरा हल्ला मचाने वाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।

2 The terror of a king is as the roaring of a lion: He that provoketh him to anger sinneth `against' his own life.राजा का भय दिखाना, सिंह का गरजना है; जो उस पर रोष करता, वह अपने प्राण का अपराधी होता है।

3 It is an honor for a man to keep aloof from strife; But every fool will be quarrelling.मुकद्दमे से हाथ उठाना, पुरूष की महिमा ठहरती है; परन्तु सब मूढ़ झगड़ने को तैयार होते हैं।

4 The sluggard will not plow by reason of the winter; Therefore he shall beg in harvest, and have nothing.आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिये कटनी के समय वह भीख मांगता, और कुछ नहीं पाता।

5 Counsel in the heart of man is `like' deep water; But a man of understanding will draw it out.मनुष्य के मन की युक्ति अथाह तो है, तौभी समझ वाला मनुष्य उस को निकाल लेता है।

6 Most men will proclaim every one his own kindness; But a faithful man who can find?बहुत से मनुष्य अपनी कृपा का प्रचार करते हैं; परन्तु सच्चा पुरूष कौन पा सकता है?

7 A righteous man that walketh in his integrity, Blessed are his children after him.धर्मी जो खराई से चलता रहता है, उसके पीछे उसके लड़के बाले धन्य होते हैं।

8 A king that sitteth on the throne of judgment Scattereth away all evil with his eyes.राजा जो न्याय के सिंहासन पर बैठा करता है, वह अपनी दृष्टि ही से सब बुराई को उड़ा देता है।

9 Who can say, I have made my heart clean, I am pure from my sin?कौन कह सकता है कि मैं ने अपने हृदय को पवित्र किया; अथवा मैं पाप से शुद्ध हुआ हूं?

10 Diverse weights, and diverse measures, Both of them alike are an abomination to Jehovah.घटती-बढ़ती बटखरे और घटते-बढ़ते नपुए इन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

11 Even a child maketh himself known by his doings, Whether his work be pure, and whether it be right.लड़का भी अपने कामों से पहिचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है, वा नहीं।

12 The hearing ear, and the seeing eye, Jehovah hath made even both of them.सुनने के लिये कान और देखने के लिये जो आंखें हैं, उन दोनों को यहोवा ने बनाया है।

13 Love not sleep, let thou come to poverty; Open thine eyes, `and' thou shalt be satisfied with bread.नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आंखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।

14 It is bad, it is bad, saith the buyer; But when he is gone his way, then he boasteth.मोल लेने के समय ग्राहक तुच्छ तुच्छ कहता है; परन्तु चले जाने पर बड़ाई करता है।

15 There is gold, and abundance of rubies; But the lips of knowledge are a precious jewel.सोना और बहुत से मूंगे तो हैं; परन्तु ज्ञान की बातें अनमोल मणी ठहरी हैं।

16 Take his garment that is surety for a stranger; And hold him in pledge `that is surety' for foreigners.जो अनजाने का उत्तरदायी हुआ उसका कपड़ा, और जो पराए का उत्तरदायी हुआ उस से बंधक की वस्तु ले रख।

17 Bread of falsehood is sweet to a man; But afterwards his mouth shall be filled with gravel.चोरी-छिपे की रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती है, परन्तु पीछे उसका मुंह कंकड़ से भर जाता है।

18 Every purpose is established by counsel; And by wise guidance make thou war.सब कल्पनाएं सम्मति ही से स्थिर होती हैं; और युक्ति के साथ युद्ध करना चाहिये।

19 He that goeth about as a tale-bearer revealeth secrets; Therefore company not with him that openeth wide his lips.जो लुतराई करता फिरता है वह भेद प्रगट करता है; इसलिये बकवादी से मेल जोल न रखना।

20 Whoso curseth his father or his mother, His lamp shall be put out in blackness of darkness.जो अपने माता-पिता को कोसता, उसका दिया बुझ जाता, और घोर अन्धकार हो जाता है।

21 An inheritance `may be' gotten hastily at the beginning; But the end thereof shall not be blessed.जो भाग पहिले उतावली से मिलता है, अन्त में उस पर आशीष नहीं होती।

22 Say not thou, I will recompense evil: Wait for Jehovah, and he will save thee.मत कह, कि मैं बुराई का पलटा लूंगा; वरन यहोवा की बाट जोहता रह, वह तुझ को छुड़ाएगा।

23 Diverse weights are an abomination to Jehovah; And a false balance is not good.घटती बढ़ती बटखरों से यहोवा घृणा करता है, और छल का तराजू अच्छा नहीं।

24 A man's goings are of Jehovah; How then can man understand his way?मनुष्य का मार्ग यहोवा की ओर से ठहराया जाता है; आदमी क्योंकर अपना चलना समझ सके?

25 It is a snare to a man rashly to say, `It is' holy, And after vows to make inquiry.जो मनुष्य बिना विचारे किसी वस्तु को पवित्र ठहराए, और जो मन्नत मान कर पूछ पाछ करने लगे, वह फन्दे में फंसेगा।

26 A wise king winnoweth the wicked, And bringeth the `threshing' -wheel over them.बुद्धिमान राजा दुष्टों को फटकता है, ओर उन पर दावने का पहिया चलवाता है।

27 The spirit of man is the lamp of Jehovah, Searching all his innermost parts.मनुष्य की आत्मा यहोवा का दीपक है; वह मन की सब बातों की खोज करता है।

28 Kindness and truth preserve the king; And his throne is upholden by kindness.राजा की रक्षा कृपा और सच्चाई के कारण होती है, और कृपा करने से उसकी गद्दी संभलती है।

29 The glory of young men is their strength; And the beauty of old men is the hoary head.जवानों का गौरव उनका बल है, परन्तु बूढ़ों की शोभा उनके पक्के बाल हैं।

30 Stripes that wound cleanse away evil; And strokes `reach' the innermost parts.चोट लगने से जो घाव होते हैं, वह बुराई दूर करते हैं; और मार खाने से हृदय निर्मल हो जाता है॥

Hindi Bible