Bible

Proverbs 11 - YLT (Hindi)

1 Balances of deceit `are' an abomination to Jehovah, And a perfect weight `is' His delight.छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

2 Pride hath come, and shame cometh, And with the lowly `is' wisdom.जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

3 The integrity of the upright leadeth them, And the perverseness of the treacherous destroyeth them.सीधे लोग अपनी खराई से अगुवाई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से विनाश होते हैं।

4 Wealth profiteth not in a day of wrath, And righteousness delivereth from death.कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

5 The righteousness of the perfect maketh right his way, And by his wickedness doth the wicked fall.खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

6 The righteousness of the upright delivereth them, And in mischief the treacherous are captured.सीधे लोगों को बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फंसते हैं।

7 In the death of a wicked man, hope perisheth, And the expectation of the iniquitous hath been lost.जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

8 The righteous from distress is drawn out, And the wicked goeth in instead of him.धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

9 With the mouth a hypocrite corrupteth his friend, And by knowledge the righteous are drawn out.भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुंह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

10 In the good of the righteous a city exulteth, And in the destruction of the wicked `is' singing.जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय-जयकार होता है।

11 By the blessing of the upright is a city exalted, And by the mouth of the wicked thrown down.सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुंह की बात से वह ढाया जाता है।

12 Whoso is despising his neighbour lacketh heart, And a man of understanding keepeth silence.जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरूष चुपचाप रहता है।

13 A busybody is revealing secret counsel, And the faithful of spirit is covering the matter.जो लुतराई करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

14 Without counsels do a people fall, And deliverance `is' in a multitude of counsellors.जहां बुद्धि की युक्ति नहीं, वहां प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देने वालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

15 Evil `one' suffereth when he hath been surety `for' a stranger, And whoso is hating suretyship is confident.जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो उत्तरदायित्व से घृणा करता, वह निडर रहता है।

16 A gracious woman retaineth honour, And terrible `men' retain riches.अनुग्रह करने वाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और बलात्कारी लोग धन को नहीं खोते।

17 A kind man is rewarding his own soul, And the fierce is troubling his own flesh.कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दु:ख देता है।

18 The wicked is getting a lying wage, And whoso is sowing righteousness -- a true reward.दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उस को निश्चय फल मिलता है।

19 Rightly `is' righteousness for life, And whoso is pursuing evil -- for his own death.जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मृत्यु का कौर हो जाता है।

20 An abomination to Jehovah `are' the perverse of heart, And the perfect of the way `are' His delight.जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चाल वालों से प्रसन्न रहता है।

21 Hand to hand, the wicked is not acquitted, And the seed of the righteous hath escaped.मैं दृढ़ता के साथ कहता हूं, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

22 A ring of gold in the nose of a sow -- A fair woman and stubborn of behaviour.जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नथ पहिने हुए सूअर के समान है।

23 The desire of the righteous `is' only good, The hope of the wicked `is' transgression.धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

24 There is who is scattering, and yet is increased, And who is keeping back from uprightness, only to want.ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, तौभी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इस से उनकी घटती ही होती है।

25 A liberal soul is made fat, And whoso is watering, he also is watered.उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

26 Whoso is withholding corn, the people execrate him, And a blessing `is' for the head of him who is selling.जो अपना अनाज रख छोड़ता है, उस को लोग शाप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उस को आशीर्वाद दिया जाता है।

27 Whoso is earnestly seeking good Seeketh a pleasing thing, And whoso is seeking evil -- it meeteth him.जो यत्न से भलाई करता है वह औरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

28 Whoso is confident in his wealth he falleth, And as a leaf, the righteous flourish.जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाईं लहलहाते हैं।

29 Whoso is troubling his own house inheriteth wind, And a servant `is' the fool to the wise of heart.जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।

30 The fruit of the righteous `is' a tree of life, And whoso is taking souls `is' wise.धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

31 Lo, the righteous in the earth is recompensed, Surely also the wicked and the sinner!देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा॥

Hindi Bible