Bible

Proverbs 11 - WEB (Hindi)

1 A false balance is an abomination to Yahweh, But accurate weights are his delight.छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

2 When pride comes, then comes shame, But with humility comes wisdom.जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

3 The integrity of the upright shall guide them, But the perverseness of the treacherous shall destroy them.सीधे लोग अपनी खराई से अगुवाई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से विनाश होते हैं।

4 Riches don't profit in the day of wrath, But righteousness delivers from death.कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

5 The righteousness of the blameless will direct his way, But the wicked shall fall by his own wickedness.खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

6 The righteousness of the upright shall deliver them, But the unfaithful will be trapped by evil desires.सीधे लोगों को बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फंसते हैं।

7 When a wicked man dies, hope perishes, And expectation of power comes to nothing.जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

8 A righteous person is delivered out of trouble, And the wicked takes his place.धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

9 With his mouth the godless man destroys his neighbor, But the righteous will be delivered through knowledge.भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुंह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

10 When it goes well with the righteous, the city rejoices. When the wicked perish, there is shouting.जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय-जयकार होता है।

11 By the blessing of the upright, the city is exalted, But it is overthrown by the mouth of the wicked.सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुंह की बात से वह ढाया जाता है।

12 One who despises his neighbor is void of wisdom, But a man of understanding holds his peace.जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरूष चुपचाप रहता है।

13 One who brings gossip betrays a confidence, But one who is of a trustworthy spirit is one who keeps a secret.जो लुतराई करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

14 Where there is no wise guidance, the nation falls, But in the multitude of counselors there is victory.जहां बुद्धि की युक्ति नहीं, वहां प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देने वालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

15 He who is collateral for a stranger will suffer for it, But he who refuses pledges of collateral is secure.जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो उत्तरदायित्व से घृणा करता, वह निडर रहता है।

16 A gracious woman obtains honor, But violent men obtain riches.अनुग्रह करने वाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और बलात्कारी लोग धन को नहीं खोते।

17 The merciful man does good to his own soul, But he who is cruel troubles his own flesh.कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दु:ख देता है।

18 Wicked people earn deceitful wages, But one who sows righteousness reaps a sure reward.दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उस को निश्चय फल मिलता है।

19 He who is truly righteous gets life. He who pursues evil gets death.जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मृत्यु का कौर हो जाता है।

20 Those who are perverse in heart are an abomination to Yahweh, But those whose ways are blameless are his delight.जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चाल वालों से प्रसन्न रहता है।

21 Most assuredly, the evil man will not be unpunished, But the seed of the righteous will be delivered.मैं दृढ़ता के साथ कहता हूं, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

22 Like a gold ring in a pig's snout, Is a beautiful woman who lacks discretion.जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नथ पहिने हुए सूअर के समान है।

23 The desire of the righteous is only good. The expectation of the wicked is wrath.धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

24 There is one who scatters, and increases yet more. There is one who withholds more than is appropriate, but gains poverty.ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, तौभी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इस से उनकी घटती ही होती है।

25 The liberal soul shall be made fat. He who waters shall be watered also himself.उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

26 People curse someone who withholds grain, But blessing will be on the head of him who sells it.जो अपना अनाज रख छोड़ता है, उस को लोग शाप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उस को आशीर्वाद दिया जाता है।

27 He who diligently seeks good seeks favor, But he who searches after evil, it shall come to him.जो यत्न से भलाई करता है वह औरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

28 He who trusts in his riches will fall, But the righteous shall flourish as the green leaf.जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाईं लहलहाते हैं।

29 He who troubles his own house shall inherit the wind. The foolish shall be servant to the wise of heart.जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।

30 The fruit of the righteous is a tree of life. He who is wise wins souls.धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

31 Behold, the righteous shall be repaid in the earth; How much more the wicked and the sinner!देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा॥

Hindi Bible