Bible

Proverbs 11 - DBY (Hindi)

1 A false balance is an abomination to Jehovah; but a just weight is his delight.छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

2 [When] pride cometh, then cometh shame; but with the lowly is wisdom.जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

3 The integrity of the upright guideth them; but the crookedness of the unfaithful destroyeth them.सीधे लोग अपनी खराई से अगुवाई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से विनाश होते हैं।

4 Wealth profiteth not in the day of wrath; but righteousness delivereth from death.कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

5 The righteousness of the perfect maketh plain his way; but the wicked falleth by his own wickedness.खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

6 The righteousness of the upright delivereth them; but the treacherous are taken in their own craving.सीधे लोगों को बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फंसते हैं।

7 When a wicked man dieth, [his] expectation shall perish; and the hope of evil [men] perisheth.जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

8 The righteous is delivered out of trouble, and the wicked cometh in his stead.धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

9 With his mouth a hypocrite destroyeth his neighbour; but through knowledge are the righteous delivered.भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुंह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

10 When it goeth well with the righteous, the city rejoiceth; and when the wicked perish, there is shouting.जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय-जयकार होता है।

11 By the blessing of the upright the city is exalted; but it is overthrown by the mouth of the wicked.सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुंह की बात से वह ढाया जाता है।

12 He that despiseth his neighbour is void of heart; but a man of understanding holdeth his peace.जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरूष चुपचाप रहता है।

13 He that goeth about talebearing revealeth secrets; but he that is of a faithful spirit concealeth the matter.जो लुतराई करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

14 Where no advice is, the people fall; but in the multitude of counsellors there is safety.जहां बुद्धि की युक्ति नहीं, वहां प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देने वालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

15 It goeth ill with him that is surety for another; but he that hateth suretyship is secure.जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो उत्तरदायित्व से घृणा करता, वह निडर रहता है।

16 A gracious woman retaineth honour; and the violent retain riches.अनुग्रह करने वाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और बलात्कारी लोग धन को नहीं खोते।

17 The merciful man doeth good to his own soul; but the cruel troubleth his own flesh.कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दु:ख देता है।

18 The wicked worketh a deceitful work; but he that soweth righteousness hath a sure reward.दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उस को निश्चय फल मिलता है।

19 As righteousness [tendeth] to life, so he that pursueth evil [doeth it] to his own death.जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मृत्यु का कौर हो जाता है।

20 The perverse in heart are abomination to Jehovah; but they that are perfect in [their] way are his delight.जो मन के टेढ़े है, उन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चाल वालों से प्रसन्न रहता है।

21 Hand for hand! an evil [man] shall not be held innocent; but the seed of the righteous shall be delivered.मैं दृढ़ता के साथ कहता हूं, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

22 A fair woman who is without discretion, is [as] a gold ring in a swine's snout.जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नथ पहिने हुए सूअर के समान है।

23 The desire of the righteous is only good; the expectation of the wicked is wrath.धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

24 There is that scattereth, and yet increaseth; and there is that withholdeth more than is right, but [it tendeth] only to want.ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, तौभी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इस से उनकी घटती ही होती है।

25 The liberal soul shall be made fat, and he that watereth shall be watered also himself.उदार प्राणी हृष्ट पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

26 He that withholdeth corn, the people curse him; but blessing shall be upon the head of him that selleth it.जो अपना अनाज रख छोड़ता है, उस को लोग शाप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उस को आशीर्वाद दिया जाता है।

27 He that is earnest after good seeketh favour; but he that searcheth for mischief, it shall come upon him.जो यत्न से भलाई करता है वह औरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

28 He that trusteth in his riches shall fall; but the righteous shall flourish as a leaf.जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते की नाईं लहलहाते हैं।

29 He that troubleth his own house shall inherit wind; and the fool shall be servant to the wise of heart.जो अपने घराने को दु:ख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूढ़ बुद्धिमान का दास हो जाता है।

30 The fruit of the righteous is a tree of life; and the wise winneth souls.धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

31 Behold, the righteous shall be requited on the earth: how much more the wicked and the sinner.देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा॥

Hindi Bible