Philippians 4 - BBE (Hindi)
1 So my brothers, well loved and very dear to me, my joy and crown, be strong in the Lord, my loved ones.इसलिये हे मेरे प्रिय भाइयों, जिन में मेरा जी लगा रहता है जो मेरे आनन्द और मुकुट हो, हे प्रिय भाइयो, प्रभु में इसी प्रकार स्थिर रहो॥
2 I make request to Euodias and Syntyche to be of the same mind in the Lord.मैं यूओदिया को भी समझाता हूं, और सुन्तुखे को भी, कि वे प्रभु में एक मन रहें।
3 And I make request to you, true helper in my work, to see to the needs of those women who took part with me in the good news, with Clement and the rest of my brother-workers whose names are in the book of life.और हे सच्चे सहकर्मी मैं तुझ से भी बिनती करता हूं, कि तू उन स्त्रियों की सहयता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे उन और सहकिर्मयों समेत परिश्रम किया, जिन के नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
4 Be glad in the Lord at all times: again I say, Be glad.प्रभु में सदा आनन्दित रहो; मैं फिर कहता हूं, आनन्दित रहो।
5 Let your gentle behaviour be clear to all men. The Lord is near.तुम्हारी कोमलता सब मनुष्यों पर प्रगट हो: प्रभु निकट है।
6 Have no cares; but in everything with prayer and praise put your requests before God.किसी भी बात की चिन्ता मत करो: परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और बिनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख अपस्थित किए जाएं।
7 And the peace of God, which is deeper than all knowledge, will keep your hearts and minds in Christ Jesus.तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से बिलकुल परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरिक्षत रखेगी॥
8 For the rest, my brothers, whatever things are true, whatever things have honour, whatever things are upright, whatever things are holy, whatever things are beautiful, whatever things are of value, if there is any virtue and if there is any praise, give thought to these things.निदान, हे भाइयों, जो जो बातें सत्य हैं, और जो जो बातें आदरणीय हैं, और जो जो बातें उचित हैं, और जो जो बातें पवित्र हैं, और जो जो बातें सुहावनी हैं, और जो जो बातें मनभावनी हैं, निदान, जो जो सदगुण और प्रशंसा की बातें हैं, उन्हीं पर ध्यान लगाया करो।
9 The things which came to you by my teaching and preaching, and which you saw in me, these things do, and the God of peace will be with you.जो बातें तुम ने मुझ से सीखीं, और ग्रहण की, और सुनी, और मुझ में देखीं, उन्हीं का पालन किया करो, तब परमेश्वर जो शान्ति का सोता है तुम्हारे साथ रहेगा॥
10 But I am very glad in the Lord that your care for me has come to life again; though you did in fact take thought for me, but you were not able to give effect to it.मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हूं कि अब इतने दिनों के बाद तुम्हारा विचार मेरे विषय में फिर जागृत हुआ है; निश्चय तुम्हें आरम्भ में भी इस का विचार था, पर तुम्हें अवसर न मिला।
11 But I will not say anything about my needs, for I am able, wherever I am, to be dependent on myself.यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्तोष करूं।
12 It is the same to me if I am looked down on or honoured; everywhere and in all things I have the secret of how to be full and how to go without food; how to have wealth and how to be in need.मैं दीन होना भी जानता हूं और बढ़ना भी जानता हूं: हर एक बात और सब दशाओं में तृप्त होना, भूखा रहना, और बढ़ना-घटना सीखा है।
13 I am able to do all things through him who gives me strength.जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।
14 But you did well to have care for me in my need.तौभी तुम ने भला किया, कि मेरे क्लेश में मेरे सहभागी हुए।
15 And you have knowledge, Philippians, that when the good news first came to you, when I went away from Macedonia, no church took part with me in the business of giving to the saints, but you only;और हे फिलप्पियो, तुम आप भी जानते हो, कि सुसमाचार प्रचार के आरम्भ में जब मैं ने मकिदुनिया से कूच किया तब तुम्हें छोड़ और किसी मण्डली ने लेने देने के विषय में मेरी सहयता नहीं की।
16 Because even in Thessalonica you sent once and again to me in my need.इसी प्रकार जब मैं थिस्सलुनीके में था; तब भी तुम ने मेरी घटी पूरी करने के लिये एक बार क्या वरन दो बार कुछ भेजा था।
17 Not that I am looking for an offering, but for fruit which may be put to your credit.यह नहीं कि मैं दान चाहता हूं परन्तु मैं ऐसा फल चाहता हूं, जो तुम्हारे लाभ के लिये बढ़ता जाए।
18 I have all things and more than enough: I am made full, having had from Epaphroditus the things which came from you, a perfume of a sweet smell, an offering well pleasing to God.मेरे पास सब कुछ है, वरन बहुतायत से भी है: जो वस्तुएं तुम ने इपफ्रुदीतुस के हाथ से भेजी थीं उन्हें पाकर मैं तृप्त हो गया हूं, वह तो सुगन्ध और ग्रहण करने के योग्य बलिदान है, जो परमेश्वर को भाता है।
19 And my God will give you all you have need of from the wealth of his glory in Christ Jesus.और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।
20 Now to God our Father be glory for ever and ever. So be it.हमारे परमेश्वर और पिता की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन॥
21 Give words of love to every saint in Christ Jesus. The brothers who are with me send you their love.हर एक पवित्र जन को जो यीशु मसीह में हैं नमस्कार कहो। जो भाई मेरे साथ हैं तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
22 All the saints send their love to you, specially those who are of Caesar's house.सब पवित्र लोग, विशेष करके जो कैसर के घराने के हैं तुम को नमस्कार कहते हैं॥
23 The grace of the Lord Jesus Christ be with your spirit.हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे॥
Hindi Bible